back to top

मणिपुर में चार छात्र नेताओं पर हमला करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

इंफाल । मणिपुर के काकचिंग जिले में चार छात्र नेताओं पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि कथित हमले के सिलसिले में काकचिंग पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और सत्यापन के लिए दो वाहन जब्त कर लिए गए।बयान में कहा गया है कि चंदेल जिले के चार छात्रों पर 30 अक्टूबर की रात को काकचिंग-लामखाई-पल्लेल रोड पर बिजॉयपुर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर हमला किया था।

पुलिस के बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग पल्लेल थोंग वांगमा और पल्लेल चंदेल लामखाई इलाकों के निवासी हैं। इससे एक दिन पहले सिरती उपा रूह (मोनसांग जनजाति संघ) ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चार मोनसांग जनजाति छात्र नेताओं पर हमला किए जाने की निंदा की थी।

मणिपुर में मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा जारी है। इनके बीच झड़पों में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक था। इसे निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...