back to top

रोहित शर्मा सहित पांच को मिलेगा खेल रत्न

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति की सिफारिशों पर मुहर लगा दी है। पहली बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान यानी राजीव गांधी खेल रत्न से पांच खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट, रियो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की थी।

पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का था, कमेटी ने रानी पर अंतिम फैसला खेल मंत्री पर छोड़ दिया था, अब उसे भी मान लिया गया है। भारतीय खेल सम्मान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब खेल रत्न पा चुके एथलीट, अर्जुन अवॉर्ड के दावेदार थे। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान साक्षी मलिक के नाम कमेटी ने पूरी तरह मंत्रालय पर छोड़ दिए थे। अब लिस्ट में इन दोनों का नाम नहीं है। यानी 29 में से 27 लोगों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेंगे।

इनमें इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अतानु दास (तीरंदाजी), शिवा केशवन (लूज),दुती चंद (एथलेटिक्स, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल),मनीष कौशिक,लवलीना (बॉक्सिंग), रिस सावंत (घुड़सवारी), संदेश झींगन (फुटबॉल),अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका कुमारी (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी) , काले सारिका (खो-खो), दत्तू भोकनाल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (शूटिंग), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश जाधव (पैरा एथलेटिक्स) संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) जैसे नाम हैं।

मनु भाकर और सौरभ चौधरी का नाम पिछले वर्ष राष्ट्रीय राइफल संघ ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं भेजा था, पहली बार भेजे गए आवेदन में मनु और सौरभ के नाम पर कमेटी ने मुहर लगा दी। लाइफटाइम कैटेगरी में आठ लोगों को और नियमित श्रेणी में पांच नाम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...