back to top

भारत के मिनी रॉकेट एसएसएलवी के प्रथम चरण का स्थैतिक परीक्षण विफल

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) की प्रथम चरण ठोस मोटर का स्थैतिक परीक्षण विफल रहा। इसरो के सूत्रों ने कहा कि परीक्षण के 60 सेकंड बाद थरथराहट महसूस की गई और बकेट फ्लेंज के पास नॉजल बेकार हो गया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षण लगभग 110 सेकंड तक किया जाना था।

इसरो ने एसएसएलवी की पहली विकास उड़ान (डी 1) को अप्रैल और मई में अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन अब समूचे कार्यक्रम की समीक्षा करनी पड़ेगी। अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, एसएसएलवी प्रथम चरण एक नई ठोस मोटर है…नया डिजाइन है। नई मोटर का प्रदर्शन साबित करने के लिए जमीन पर इसका स्थैतिक परीक्षण किया जाता है। यदि यह सफल रहता है तो स्वीकृति के लिए ऐसा ही एक और परीक्षण किया जाता है। यदि दोनों परीक्षण सफल रहते हैं तो जमीन पर परीक्षण की और आवश्यकता नहीं होती तथा उड़ान के लिए इसी तरह की तीसरी मोटर को स्वीकार किया जाता है।

अधिकारी ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में परीक्षण के विफल रहने के बारे में कहा, हमें विफलता का असल कारण जानना होगा और डिजाइन में संशोधन करना होगा। यह पूछे जाने पर कि दो स्थैतिक परीक्षण पूरे करने में इसरो को कितना समय लग सकता है, अधिकारी ने कहा कि इसमें छह महीने लग सकते हैं। एसएसएलवी दो मीटर चौड़ा और 34 मीटर लंबा है जो लगभग 120 टन वजन उठा सकता है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...