back to top

जिलों में अग्निशमन केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आग लगने से होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जिलों में अग्निशमन केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए जिससे आग लगने की किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की यदि कोई दुर्घटना हो तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने जनहानि अथवा पशु हानि या फसल को हुए नुकसान की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसपी के तहत गेहूं की खरीद पूरी सक्रियता से की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य में किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए।

योगी ने कहा कि निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्था का प्रबंध किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि संरक्षित गोवंश के लिए गौ-आश्रय स्थलों में पीने के लिए पानी, चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे। उन्होंने गौ-आश्रय स्थलों के लिए अभी से भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...