back to top

तीन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एक निलंबित

लखनऊ। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने मंगलवार को बताया कि धान खरीद में लापरवाही व अनियमितता बरतने पर केंद्र प्रभारी व सचिव श्रावस्ती के अरूण कुमार पाण्डेय, कृषि उत्पादन मण्डी समिति क्रय केंद्र प्रभारी गोंडा राजेश सिंह और केंद्र प्रभारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कानपुर नगर अर्जुन प्रसाद पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। साथ ही पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 74 एफआईआर (49 केंद्र प्रभारियों व 77 अन्य व्यक्तियों) और 2 सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, 2 जिला खाद्य विपणन अधिकारी, 2 जिला प्रबन्धक, पीसीयू, 1 जिला प्रबंधक, एसएफसी व 1 मंडी सचिव, 1 क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं 36 केन्द्र प्रभारी कुल 50 निलंबन की कार्यवाही और 16 विभागीय कार्यवाही, 37 केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि, 247 केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी व 829 कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 99 मिलर व ठेकेदार को नोटिस, 2 लाइसेन्स निलंबन, 5 कर्मचारियों को जेल में बंद किया गया। इस प्रकार कुल 1,498 कार्यवाहियां की गयी हैं।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को अपनी उपज बिक्री करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारियों के स्तर से हर क्रय केंद्र पर नोडल अधिकारी की तैनाती की गयी और किसानों को समय से भुगतान कराने, क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए बोरों की उपलब्धता बनाये रखने, सभी स्थापित धान खरीद केंद्रों पर नियमानुसार खरीद कराने एवं धान क्रय केन्द्रों के नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिये गये हैं।

चौहान ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद के समय बेचने वाले किसान व उसके परिवार के सदस्य के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड व अन्य पहचान प्रपत्र की जांच ज़रूर की जाये और इन प्रपत्रों की छायाप्रति क्रय केंद्रों पर सुरक्षित रखी जाये और क्रय केंद्र पर रजिस्टर बनाकर किसान या उसके परिवार के सदस्य जो क्रय केंद्र पर बेचने के लिए उपस्थित हुये हैं, उनके हस्ताक्षर रजिस्टर पर अंकित कराते हुये किसान का मोबाइल नम्बर भी दर्ज किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के तहत प्रदेश में अब तक 57.94 लाख मीट्रिक टन धान 11,08,989 किसानों से खरीदा गया है, जबकि पिछले साल इस तारीख तक कुल 45.26 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गयी थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...