back to top

गैंगस्टर रवि काना की रिहाई के मामले में बांदा जेल के निलंबित जेलर और अधीक्षक पर FIR दर्ज

बांदा। नोएडा के कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना की कथित तौर पर गैरकानूनी रिहाई के मामले में निलंबित बांदा जेल के जेलर और जेल अधीक्षक के विरुद्ध मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि जेल चौकी प्रभारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अपराधी रवि काना की रिहाई से संबंधित इस मामले में शहर कोतवाली में जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा,मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो इस बात की गहन पड़ताल कर रही है कि किन परिस्थितियों में अभियुक्त को रिहा किया गया। गौतम बुद्ध नगर का कबाड़ माफिया एवं गैंगस्कर रवि काना का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ दर्ज कई गंभीर मामलों के सिलसिले में वह बांदा जेल में बंद था।

नोएडा पुलिस के अनुसार, रवि काना गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डी-190 के रूप में पंजीकृत एक संगठित आपराधिक गिरोह का सरगना है, जिसमें 18 सदस्य हैं। उसके खिलाफ कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके गिरोह के खिलाफ 131 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह स्क्रैप व स्टील की चोरी व लूट, जबरन वसूली, व्यापारियों व बिल्डरों को धमकी देने सहित संगठित अपराधों तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर व दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपराध की आय से बेनामी संपत्तियां अर्जित करने में शामिल है।

पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत फरवरी से नवंबर 2024 के बीच जारी अदालती आदेशों के आधार पर रवि काना, उसके परिजनों और संबंधित कंपनी की 92.65 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्तियां जब्त की गई थीं।अधिकारियों ने बताया कि जब्त संपत्तियों में ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक भूखंड, बुलंदशहर की जमीन, कई व्यावसायिक वाहन, बैंक खाते और कई कंपनियां शामिल हैं, जिनका कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन को वैध में तब्दील करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

नोएडा पुलिस ने बताया कि 2023 में इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में रवि काना को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी थी, जिसकी शर्तों में पासपोर्ट जमा करना और जांच में सहयोग करना शामिल था। हालांकि, उसने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया और कथित तौर पर एक जनवरी 2024 को बिना पासपोर्ट जमा किए विदेश चला गया।पुलिस के अनुसार, इसके बाद चार जनवरी 2024 को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया और 24 अप्रैल 2024 को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस दूसरी सड़क पर गिरी, चालक-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत

करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में...

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस दूसरी सड़क पर गिरी, चालक-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत

करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...