back to top

अभिनेत्री के आरोपों के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुंबई। अभिनेत्री पायल घोष के यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने के बाद मुम्बई पुलिस ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कश्यप पहले ही इन आरापों को निराधार बता चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अभनित्री के अपने वकील नितिन सातपुते के साथ पुलिस से शिकायत करने के बाद वर्साेवा पुलिस थाने में मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि भादंव की धारा 376 (ढ्ढ), 354, 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि सात साल पुराने (2013 के) मामले में पूछताछ के लिए कश्यप को बुलाया जाएगा। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कश्यप पर 2013 में वर्साेवा में यरी रोड स्थित एक स्थान पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया।

अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री और उनके वकील सोमवार को ओशिवारा पुलिस थाने गए थे। वहां उन्हें वर्साेवा पुलिस थाना जाने को कहा गया क्योंकि घटना उसी न्यायिक क्षेत्र की है। वे ओशिवारा पुलिस थाने इसलिए गए थे क्योंकि कश्यप का कार्यालय उस इलाके में है। सातपुते ने मंगलवार रात ट्वीट किया, अंतत: आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत तरीके से रोकने…. और महिला का शील भंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

अभिनेत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कश्यप के खिलाफ उनके साथ यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया था। वहीं, कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इस उन्हें खामोश करने का प्रयास करार दिया है। कश्यप के वकील ने ट्वीट किया, मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप, इन गलत आरोपों से बेहद दुखी हैं, ए पूरी तरह से झूठे, निंदनीय और गलत हैं।

RELATED ARTICLES

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...