back to top

किसान मेलों के नाम पर गबन करने वालों के खिलाफ एफआईआर : भूसरेड्डी

लखनऊ। किसान मेलों और गोष्ठियों के नाम पर गबन करने के आरोप में शाहजहांपुर में दो अधिकारीयों शाहजहांपुर में तैनात प्रसार सहायक डॉ बृजराज सिंह चौहान और सहायक लेखाधिकारी बालगोविंद दीक्षित के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया गया है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एंव गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेष गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर मे किसान मेले और किसान गोष्ठी के आयोजन के नाम पर 41.52 लाख रुपये के गबन का प्रकरण प्रकाश मे आया था, जिसे प्रारंभिक जांच मे सही पाया गया। उन्होंने कहा कि गबन के प्रकरण में बृजराज सिंह चौहान और बालगोविन्द दीक्षित गन्ना शोध परिषद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं।

भूसरेड्डी ने बताया कि दोनो अधिकारियों द्वारा मिली भगत कर साल 2012-13 में अलग-अलग जिलों में गोष्ठियों एवं किसान मेलों का फर्जी आयोजन दिखाकर मैसर्स प्रखर इन्टरप्राईजेज शाहजहांपुर और हर्षित स्वीटस के नाम से फर्जी वाउचर्स तैयार कर गबन किया गया है।

जांच में पाया गया कि जिन किसान मेलों व गोष्ठियों का आयोजन चौहान ने दर्शाया है, वह सभी फर्जी है। इस तरह मेले गोष्ठियों के नाम पर सरकारी धन को हड़पने की नियत से फर्जी बिल लगाकर उसका नकद भुगतान दिखाया गया। इस काम मे सहायक लेखाधिकारी गन्ना शोध परिषद बालगोविंद दीक्षित और चौहान की मिलीभगत पायी गयी है।

गन्ना विकास आयुक्त ने यह भी बताया कि दोनो अधिकारियों द्वारा वित्तीय नियमों के विरूद्ध किसान मेले के आयोजन के लिए 1,46,473 रुपये और अलग-अलग जिलों मे 120 गोष्ठियों के आयोजन के लिए 34,22,750 रुपये नकद निकले गये। हर्षित स्वीट्स के पक्ष मे 5,82,900 रुपये के 23 फर्जी बाउचर तैयार कर कुल 41.52 लाख का संयुक्त रूप से गबन कर लिया गया।

यह तब हुआ जब वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेशों के अनुसार 5000 रुपये से ज़्यादा धनराशि का भुगतान विशेष परिस्थतियों मे इस शर्त के अधीन किया जा सकता है कि वास्तविक प्राप्त कर्ता को सही भुगतान किये जाने का पूरी ज़िम्मेदारी आहरण एंव वितरण अधिकारी की होगी।

भूसरेड्डी ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी और प्रदेश मे गन्ना विभाग या इसकी सह संस्थाओं का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी विभागीय नियमों एवं निर्देषों के विपरीत कार्य किये जाने का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...