back to top

‘फाइटर’ का टीज़र हुआ जारी, एड्रेनालाईन से भरपूर एरियल एक्शन की धमाकेदार झलक

‘फाइटर’ का टीज़र को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा-

खत्म हुआ इंतजार क्योंकि 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ का टीज़र जारी कर दिया गया है, जिससे दर्शक एक्साइटेड हैं और, और ज्यादा जानने के लिए बेकरार हैं। टीज़र एक शानदार विजुअल अनुभव देता है, जो दर्शकों को ‘फाइटर’ की दुनिया में ले जाता है। यह आकर्षक है और हाई-ऑक्टेन एक्शन का वादा करता है। ये लोगों को एड्रेनालाईन रश देने वाला है और जिसे बिग स्क्रीन्स पर देखने के लिए सभी उत्सुक है।

FighterForever

टीजर का लान्च पॉवर और सटीकता से भरा हुआ है जिसमें ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन को जगाने के लिए एलिमेंट शामिल है। टीजर में आकर्षक विजुअल से लेकर कलाकारों की टोली द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन तक, जिसमें स्क्वाड्रन लीडर के रूप में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण फर्स्ट टाइम ऑन-स्क्रीन पेयरिंग और कमांडिंग ऑफिसर के रूप में अनिल कपूर की जबरदस्त अदायगी सब शानदार है। ‘फाइटर’ गहराई और गंभीरता में एक मास्टरक्लास है।

वायाकॉम18 स्टूडियोज के सीओओ और ‘फाइटर’ के निर्माता अजीत अंधारे ने साझा किया, “एक स्टूडियो के रूप में, इस सिनेमैटिक मास्टरपीस को तैयार करने का नजरियां सालों से तैयार किया जा रहा है। ‘फाइटर’ एक दृष्टि से समृद्ध हवाई एक्शन फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की उस यात्रा का अंजाम है। यह अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव देने के हमारे सहयोगात्मक प्रयास और प्रतिबद्धता का नतीजा है। जो बात ‘फाइटर’ को वास्तव में खास बनाती है वह यह है कि यह वायाकॉम18 स्टूडियोज की 100वीं फिल्म है। सोच से रियलिटी तक की यह यात्रा वास्तव में अपने आप में प्रेरणादायक रही है, और हम इस ‘फाइटर’ प्रील्यूड को साझा करने के लिए रोमांचित हैं।”

‘फाइटर’ के निर्देशक और निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने साझा किया, ”फाइटर’ प्यार और समर्पण का फल है। टीज़र लॉन्च उस फिल्म की एक रोमांचक झलक है जिसे हम स्क्रीन पर लाना चाहते हैं। यह फिल्म में दर्शाए गए ड्रामा और इंटेंसिटी का एक छोसा सा हिस्सा भर है। यह झलक थ्रिलिंग एरियल सीक्वेंसेज से लेकर हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों के दमदार प्रदर्शन तक, सूक्ष्म शिल्प का संकेत देती है। हम इस झलक को दिखाने और 25 जनवरी, 2024 को दर्शकों के लिए इंतजार करने वाली फिल्म के लिए मंच तैयार करने के लिए रोमांचित हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत ‘फाइटर’ एक सिनेमाई अनुभव है जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा। तो ‘फाइटर’ की उड़ान के लिए अपने कैलेंडर पर 25 जनवरी, 2024, भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मार्क करें और फिल्म को एंजॉय करना न भूलें।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

पंचायत’ एक्टर का जातिवाद पर छलका दर्द बोले-आज भी गांवों में जिंदा है जातिगत भेदभाव… मंदिरों में नहीं मिलती एंट्री

मुंबई। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज़ पंचायत में फुलेरा गांव के नए सचिव जी के रूप में पहचान बनाने वाले विनोद सूर्यवंशी...

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...