back to top

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) से जांच कराने का आदेश शुक्रवार को दिया।उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की कि प्रथम दृष्टया यह पुनर्बहाली अवैध प्रतीत होती है। इसी के साथ विवादित अवधि के दौरान शिक्षक को दिए गए वेतन की वसूली का भी निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति राजीव सिंह की पीठ ने कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया।अदालत ने बाराबंकी के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), कॉलेज के प्राचार्य और संबंधित शिक्षक की भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए मामले की विस्तृत जांच का निर्देश दिया।

रिकॉर्ड में कथित हेरफेर और भ्रामक प्रस्तुतियों पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बाराबंकी डीआईओएस को तत्काल स्थानांतरित करने का आदेश दिया। एकल पीठ ने अयोध्या मंडल के तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया।

अदालत ने पाया कि शिक्षक अभय कुमार को शुरुआत में 2018 में सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन प्रबंधन से अनुमति प्राप्त किए बिना जून 2024 में उन्होंने छत्तीसगढ़ के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में व्याख्याता का पदभार ग्रहण कर लिया। सहायक शिक्षक के पद पर बने रहने के अभय कुमार के बाद के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था।

इसके बावजूद, संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआईओएस के निर्देश पर उन्हें सितंबर 2025 में बाराबंकी कॉलेज में फिर से अपनी सेवा देने की अनुमति दी गई, और यहां तक कि अक्टूबर 2025 के लिए वेतन का भुगतान भी किया गया।

अदालत ने पुनर्बहाली को ‘पूरी तरह से अवैध’ और किसी भी कानूनी आधार का अभाव बताया।पीठ ने शिक्षा विभाग के भीतर संवाद में खामियों पर भी चिंता व्यक्त की और मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि विवादों को रोकने के लिए आधिकारिक आदेशों को ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संप्रेषित किया जाए। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 मई, 2026 की तारीख तय की है। अदालत ने अगली सुनवाई के दौरान उसके निर्देशों पर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...