back to top

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा केदारपुरी में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला है और अब तक 90 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों द्वारा दर्शन किए जा चुके हैं ।उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के पहले दिन 22 अप्रैल को 38,000, दूसरे दिन 25,000 से अधिक और शुक्रवार को तीसरे दिन भी अब तक 30,000 से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं।

तोमर ने बताया कि धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक सुरक्षा बल की तैनाती भी की गई है।उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन सेवा, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें मुस्तैद हैं।

इससे पहले, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को कहीं किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और यात्रा से जुड़ी सही और सटीक जानकारी के लिए केवल पुलिस व प्रशासन के आधिकारिक मीडिया हैंडल्स का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...