back to top

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित ‘डॉक्यूमेंट्री सीरीज’ को रिलीज न करे। यह सीरीज 27 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होनी है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव जी5 पर ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज के खिलाफ बिश्नोई की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।जी5 के वकील ने कहा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिलहाल रिलीज टालने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने 12 बजे परामर्श जारी कर सीरीज रिलीज न करने के लिए कहा है।

इस घटनाक्रम के मद्देनजर न्यायमूर्ति कौरव ने सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। गुजरात की एक जेल में बंद बिश्नोई (33) के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है।

इससे पहले, पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जी5 को बिश्नोई पर आधारित सीरीज के प्रसारण से रोकने का निर्देश देने का आग्रह किया था। पुलिस ने कहा था कि इससे सार्वजनिक व्यवस्था को गंभीर खतरा हो सकता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव को लिखे एक पत्र में, पंजाब पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने यह भी कहा कि इस तरह की सीरीज से युवाओं के प्रभावित होने और आपराधिक या गैंगस्टर से जुड़ी गतिविधियों की ओर आकर्षित होने का जोखिम बढ़ जाएगा।

RELATED ARTICLES

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस के सीईओ बने परमिंदर सिंह

नयी दिल्ली। रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक...

दिल्ली कैपिटल्स के सामने अजेय अपराजित पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

भारतीय दूतावास की भारतीय नागरिकों से अपील, अभी ईरान की यात्रा करने से बचें

दुबई। भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी...

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस के सीईओ बने परमिंदर सिंह

नयी दिल्ली। रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक...

सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी बोले- धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर...