back to top

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने अपने होनहार मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य लव कुश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य लव कुश यादव ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मन में अटूट लगन और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 12 के छात्र सतीश की सराहना की, जिसने 91.40% अंक अर्जित कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता श्री सूर्यबली प्रसाद, श्री खेमराज अनुरागी, सूर्य भान यादव, सुरेश यादव, संजीव कुमार वर्मा और अमित यादव उपस्थित रहे। साथ ही कु. शीलम, मलखान सिंह, रामनारायण अहिरवार, महेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार जैन, शिल्पी ताम्रकार और हरगोविंद सिंह आदि ने भी सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रगति करने की प्रेरणा दी। सम्मानित होने वाले छात्रों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी और पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

दिल्ली कैपिटल्स के सामने अजेय अपराजित पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

भारतीय दूतावास की भारतीय नागरिकों से अपील, अभी ईरान की यात्रा करने से बचें

दुबई। भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी...

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस के सीईओ बने परमिंदर सिंह

नयी दिल्ली। रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक...

सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी बोले- धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर...