back to top

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस के सीईओ बने परमिंदर सिंह

नयी दिल्ली। रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है।

रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड की कंपनी में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी फेसबुक ओवरसीज के पास है। कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में एंटरप्राइज एआई को अपनाने की गति को तेज करना है। इसके लिए वह मेटा की एआई (कृत्रिम मेधा) क्षमताओं को रिलायंस की एंटरप्राइज पहुंच, एआई कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर और जियो की देशव्यापी संपर्क के साथ जोड़ेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड ने परमिंदर सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

सिंह प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एशिया के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। उन्होंने गूगल, एप्पल, ट्विटर और आईबीएम जैसी कंपनियों में काम किया है। उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल व्यवसायों को खड़ा किया है और उनमें बदलाव लाए हैं।

रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष, आकाश अंबानी ने कहा कि भारत की एंटरप्राइज एआई क्षमता को विकसित करना एक पीढ़ीगत अवसर है और आरईआईएल को इसी पहल का नेतृत्व करने के लिए बनाया गया है। बयान में कहा गया, परमिंदर की नियुक्ति एक विश्व-स्तरीय टीम बनाने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। यह टीम भारत में एंटरप्राइज एआई को परिभाषित करेगी और इससे कहीं आगे एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

RELATED ARTICLES

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: PM मोदी

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार न केवल अपनी एक्ट ईस्ट नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि पूर्वोत्तर के...

दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ₹6,350 करोड़ की सौगात

बुधवार को मोदी हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से बिश्केक में मुलाकात की

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन के अपने समकक्ष डोंग जून से बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर बातचीत...

मिशन 2027: यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान, सीएम योगी ने बांटे 936 नियुक्ति पत्र

न कोई सिफारिश, न कोई पैसा", केवल योग्यता और आरक्षण के नियमों के आधार पर ही चयन सुनिश्चित किया गया है : सीएम योगी...

मैदान में उतरे मोदी… गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, किक मारने का वीडियो हुआ वायरल

सिक्किम को दी ₹4,000 करोड़ की सौगात सिक्किम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंगटोक यात्रा ने न केवल विकास की नई इबारत लिखी, बल्कि उनके एक...