back to top

महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए द्वारा पांचवीं गिरफ्तारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित वैश्विक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस मॉड्यूल की हिंसक गतिविधियों को महाराष्ट्र में बढ़ावा देने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

आतंकवाद विरोधी संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी की पहचान 43 वर्षीय अदनान अली सरकार के तौर पर हुई है और वह 28 जून को दर्ज किए गए मामले में गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी है। अधिकारी ने कहा कि सरकार को पुणे के कोंधवा इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने उसकी गिरफ्तारी को आईएस आईएस महाराष्ट्र मॉड्यूल मामले में बड़ी सफलता करार दिया। अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी सामग्री मिली है।

प्रवक्ता के अनुसार यह सामग्री आरोपी के आईएसआईएस के साथ संबंध और संवेदनशील युवाओं को भड़काकर और उन्हें भर्ती कर संगठन के हिंसक एजेंडे को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका को बेनकाब करती है।एनआईए के मुताबिक, आरोपियों ने आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी।उसने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल के माध्यम से सरकार देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को नुकसान करने की कोशिश कर रहा था और उसने भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने साजिश रची थी। इससे पहले एजेंसी ने मुंबई से ताबिश नासिर सिद्दीकी, पुणे से जुबैर नूर मोहम्मद शेख उर्फ अबू नुसैबौ, और ठाणे से शरजील शेख और जुल्फिकार अली बड़ौदावाला को तीन जुलाई को गिरफ्तार किया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए इस मामले की जांच जारी रखेगी ताकि आईएसआईएस की पूरी साजिश बेनकाब की जा सके।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...