back to top

ग्रामीण क्षेत्रों में थम नहीं रहा बुखार, डेंगू से 37 और ग्रसित

वरिष्ठ संवादददाता लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप जारी है। माल में शनिवार को एक बच्ची की मौत के बाद यहां अभी भी कई लोग बुखार से ग्रसित है। एक तरफ रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वहीं इलाज के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच 37 और लोग इसकी चपेट में आ गये।

इटौंजा, माल व मोहनलालगंज में दो बीते एक माह से बुखार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुखार से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन इलाज की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाएं व उपचार की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। यहां के स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी मरीजों के इलाज के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सक बाहर से मरीजों को दवाएं लिख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मलेरिया विभाग में मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए चेकिंग टीम बनाई गई है, लेकिन मलेरिया निरीक्षक इस कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि संक्रामक बीमारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। यही नहीं मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में भी बेड फुल हो गए हैं। इससे मरीजों को भर्ती करने में परेशानी आ रही है। बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अतुल मेहरोत्रा का कहना है कि बुखार के मरीजों का बेहतर इलाज करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बुखार के बढ़ते प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी अस्पतालों व मेडिकल संस्थानों की ओपीडी में बुखार पीड़ितों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई है। इनमें डेंगू के शक में करीब 1000 लोगों की जांच कराई जा रही है। अकेले बलरामपुर अस्पताल में 350 से अधिक मरीजों की जांच हो रही है। लोकबंधु में 150 से अधिक बुखार पीड़ितों की कार्ड तकनीक से डेंगू की जांच हो रही है। सिविल अस्पताल में 150 से अधिक लोगों की जांच हो रही है। केजीएमयू, लोहिया संस्थान, रानी लक्ष्मीबाई, महानगर भाऊराव देवरस अस्पताल में 350 से अधिक लोगों की डेंगू जांच हो रही है।

वहीं डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 37 नए लोगों में इसकी पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा चिनहट और इन्दिरानगर में 5-5 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अलीगंज, चन्दरनगर, सिल्वर जुबली व एनके रोड में 4-4, ऐशबाग व रेडक्रास में 3-3, गोसाईगंज व टूडियागंज में 2-2 और काकोरी में 1 लोग डेंगू की जद में आ गए हैं। लगभग 1487 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। 11 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाई गईं। भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मरीजों ने बुखार आने के बाद डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई थी। मरीजों में प्लेटलेंट्स काउंट सामान्य से कम आए हैं। उन्हें घर में आराम करने की सलाह दी गई है। साथ ही प्लेटलेट्स की निगरानी के लिए समय-समय जांच कराने की सलाह दी है।

शरीर पर चकत्ते, रक्तस्राव समेत दूसरे लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कहा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की संयुक्त टीमों ने कैसरबाग बस अड्डा अमीनाबाद रोड, लेबर कालोनी वार्ड सपना कालोनी राजाजीपुरम, आईकान हास्पिटल सेक्टर-। जानकीपुरम, प्राथमिक विधालय तकवा, डीआरएम पुलिया हरदोई रोड, समराही चैकी सआदतगंज, हनुमान मन्दिर इस्माइलगंज नियर महालक्ष्मी बैक्वेट, चिरैया बाग अण्डर पास के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया और लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...