back to top

फैजुल्लागंज में बुखार का कहर जारी

फैजुल्लागंज में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में करीब 200 से 300 लोग वायरल फीवर के चपेट में है। सरकारी अस्पतालों के साथ कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग बुखार व डेंगू की चपेट में है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है। हर तरफ गंदगी का अंबार है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि फैजुल्लागंज क्षेत्र के केशव नगर निकट ब्रहमदेव मन्दिर एवं श्याम विहार नगर के आस-पास में 100 घरों में फीवर ट्रेकिंग एवं सर्वे का कार्य कराया गया। क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 65 लोगों की जांच व इलाज कर उन्हें दवाएं दी गयी। टीम ने सोमवार को 1444 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया।

मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 7 लोगों को नोटिस जारी किया गया। नगर निगम की संयुक्त टीमों ने मलका खेती फाटक गो-गो आईसक्रीम हैवट रोड, एफ-ब्लाक नियर अतुल दीक्षित हाउस, सेक्टर-क्यू विन्ध्यांचल मन्दिर, संजय गॉधी पुरम ढाल कसैलया, आजादनगर नियर मेट्रो स्टेशन अमौसी, गऊघाट पम्पिंग स्टेशन शान्तीनगर मल्लाही टोला प्रथम, दयाल रेजीडेन्सी गेट, अम्बेडकर विश्वविधालय शहीद पथ के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग करायी और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी।

जन आरोग्य केन्द्रों पर डॉक्टर ही करेंगे
खून की जांच

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जन आरोग्य केन्द्रों खून की जांच का जिम्मा डॉक्टरों को ही सौंपा गया है। वह ही मरीज के रक्त का सैम्पल लेकर जांच करेंगे। यह आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी किया गया है। दरअसल शहरी क्षेत्र में 68 जन आरोग्य केंद्र तो बना दिये गये हैं लेकिन अभी तक यहां लैब टेक्नीशियनों की तैनाती नहीं हो पायी है। सीएमओ ने कहा कि केंद्रों पर लैब टेक्नीशियनों के न होने पर पहले डॉक्टर अपने नजदीकी पीएचसी पर तैनात एलटी से खून की जांच व नमूना लेने का प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसके बाद अपने केंद्र पर आने वाले मरीजों की जरूरी खून की जांचें भी करें।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...