back to top

फैजुल्लागंज में बुखार का कहर जारी, 66 और पीड़ित

स्वास्थ्य विभाग ने 60 घरों में की फीवर ट्रेकिंग

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को यहां 66 और लोग बुखार से ग्रसित पाये गये। मौके पर पहुंंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आस-पास के 60 घरों में फीवर ट्रेकिंग किया।

मालूम हो कि इस क्षेत्र में बीते दस दिनों से बुखार तेजी से फैल रहा है। हर दूसरे घर पर कोई न कोई सदस्य डेंगू और बुखार से पीड़ित है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने यहां 60 घरों में फीवर ट्रेकिंग एवं सर्वे का कार्य कराया गया। क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 66 व्यक्तियों की जांच की गयी और दवाएं दी गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद यहां साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होती। स्थिति यह है कि यहां हर साल गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैलता है।

गंदगी से आहत फैजुल्लागंज की सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा भी भेजकर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि इलाके में भीषण गंदगी व जलभराव से मच्छरों का प्रकोप है। करीब एक सप्ताह में मासूम समेत दो लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। ममता ने संगठन के सदस्यों के साथ फैजुल्लागंज के संतकबीर नगर, श्याम बिहार, कृष्ण लोक कालोनी, प्रीति नगर, हरिओम नगर आदि कॉलोनियों में रियलिटी चेक किया तो हर जगह गंदगी व कूड़े का अंबार दिखा।

लोगों का कहना है कि हर साल बीमारी फैलने पर सफाई कराने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं माल क्षेत्र में भी बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। यहां ओपीडी में प्रतिदिन करीब 4 सौ मरीज प्रति दिन पहुंच रहे हैं। इनमें से सौ से डेढ़ सौ शनिवार को 16 बुखार पीड़ित रोगियों की डेंगू की और 56 बुखार पीड़ित रोगियों की टाइफाइड सम्बन्धी जांच के लिये रक्त नमूने लिये गये हैं। सीएचसी के एलटी राकेश कुमार ने वताया कि 72 लोगों के सेम्पल लिये गये हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही बुखार होने के कारण का पता चल पायेगा।

डेंगू की चपेट में 33 और लोग

लखनऊ। डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी जारी है। शनिवार को शहर में 33 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलीगंज, चन्दरनगर व एनके रोड में 4-4, सरोजनीनगर, गुडम्बा, इन्दिरानगर, चिनहट, रेडक्रास व सिल्वर जुबली में 3-3, टूडियागंज में 2 और इटौजा में 1 डेंगू मरीज मिला। मच्छरजनित स्थितियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीामें ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1152 घरों एवं आस-पास सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 8 लोगों को नोटिस जारी किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने शबदल बाग लालकुआ, मालवीय नगर चैराहा, प्रभात चैराहा जानकीपुरम, मिनी स्टेडियम विजयन्त खण्ड गोमतीनगर, विजय नगर पुलिस चैकी न्यू, गऊ शाला रोड बालागंज, चन्दनगॉव मछली मण्डी, पॉवर हाउस चैराहा आशियाना आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...