back to top

किसान यूनियनों को अड़ियल रुख छोड़ देना चाहिए : तोमर

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर 19 जनवरी को होने वाली दसवें दौर की वार्ता से पहले कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को किसान नेताओं से फिर आग्रह किया कि वे नए कृषि कानूनों पर अपना अड़ियल रुख छोड़ दें और कानूनों की हर धारा पर चर्चा के लिए आएं। तोमर ने मध्य प्रदेश में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र मुरैना रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, अब जबकि उच्चतम न्यायालय ने इन कानूनों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है तो ऐसे में अडय़िल रुख अपनाने का कोई सवाल हीं नहीं उठता है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि किसान नेता 19 जनवरी को होने वाली अगली बैठक में कानून की हर धारा पर चर्चा के लिए आएं। उन्होंने कहा कि कानूनों को निरस्त करने की मांग को छोड़कर, सरकार गंभीरता से और खुले मन के साथ अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार है। तोमर हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए रवाना हुए। उन्हें सिख समुदाय के सह-यात्रियों से लंगर साझा करते हुए देखा गया।

गौरतलब है कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान विशेषकर हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के क्रियान्वयन पर 11 जनवरी को अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी थी। साथ ही, न्यायालय ने गतिरोध का हल निकालने के लिए चार सदस्ईय एक समिति भी नियुक्त की थी।

तोमर ने कहा कि सरकार ने कुछ रियायतों की पेशकश की थी, लेकिन किसान नेताओं ने लचीला रूख नहीं दिखाया और वे लगातार कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार पूरे देश के लिए कानून बनाती है। कई किसानों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों ने कानूनों का समर्थन किया है। केन्द्र और 41 किसान यूनियनों के बीच अब तक नौ दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

ईमेल से बम धमकी…गुरुग्राम नगर निगम दफ्तर खाली, जांच में जुटी एजेंसियां

गुरुग्राम। शहर के नगर निगम मुख्यालय और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी...

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...