back to top

किसानों व पशुपालकों को दी जाये आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

मुख्य सचिव ने की नन्द बाबा दुग्ध मिशन की स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से अनुदान की धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की आवश्यकता का आकलन करते हुए किसानों व पशुपालकों को उनके दैनिक कार्यों में उपयोगी आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण तथा उन्हें आन फार्म ट्रेनिंग दी जाए।

मुख्य सचिव सोमवार को नन्द बाबा दुग्ध मिशन की स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एकेटीयू लखनऊ एवं आईआईटी कानपुर में इनक्यूबेटर सेंटर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से डेयरी प्रोसेसिंग एवं पशुपालन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा नवीन तकनीक के विकास के लिए इन संस्थाओं का सहयोग लिया जाये।

हितधारकों एवं प्रगतिशील किसानों को भी अन्य प्रदेश में एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत किए जा रहे अभिनव प्रयासों एवं संचालित योजनाओं को ग्राम स्तर पर पशुपालकों एवं किसानों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से समन्वय करते हुए प्रचार-प्रसार की प्रभावी कार्ययोजना क्रियान्वित करायी जाये।

कम्युनिटी रेडियो, रबी व खरीफ गोष्ठियों एवं विभागीय फील्ड स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से अभिनव प्रयासों व योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, साथ ही वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिये होर्डिंग्स, पैम्फलेट, वॉल राइटिंग आदि अन्य प्रचार माध्यमों का भी उपयोग किया जाये।

डेयरी एवं पशुपालन से सम्बन्धित किसानों का डाटाबेस तैयार कराने के लिए प्रथम चरण में 565 लाख रुपये की लागत से ‘सिंगल साइन आन पोर्टल’ तैयार कराने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। दूध में अपमिश्रण व मिलावट की शिकायतें प्राप्त होने पर आसानी से मिलावट की जांच करने के लिए दुग्ध अपमिश्रण जांच किट की व्यवस्था करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

किसान भाइयों के लिए पशु गर्भधारण जांच किट एवं थनैला रोग की प्रारम्भिक अवस्था में ही जांच करने के लिए थनैला जांच किट का वितरण पीसीडीएफ, एमपीसी, प्राइवेट डेयरी प्रसंस्करण कंपनियों के माध्यम से 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया। इससे किसानो को किट के लिए लगभग 100 रुपये का ही भुगतान करना पड़ेगा।

इसके अतिरिक्त मिशन के अन्तर्गत आधुनिक तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए पशु गर्भधारण किट एवं भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक के प्रयोग को भी स्वीकृति प्रदान की गई। विभिन्न प्रकार की जांच किट के वितरण में 2 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जायेगी।

इसके अलावा अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र, रहमान खेड़ा में सेक्स/शार्टेड सीमन के लिए पूंजिगत आवश्यकता के लिए 150 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। मिशन के अन्तर्गत संचालित नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के लक्ष्य को 35 से बढ़ाकर 50 किये जाने की मंजूरी प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...