back to top

पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक है फेक न्यूज : जावड़ेकर

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक फर्जी खबरें (फेक न्यूज) हैं और इस खतरे से निजात पाने के लिए डिजिटल सामग्री प्रकाशित करने से पहले उन्होंने स्वनियमन की आवश्यकता पर बल दिया। उद्योग जगत के संगठन आईएएमएआई की ओर से आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने कहा, फर्जी खबरों के मुकाबले पेड न्यूज बहुत ही हल्का है।

फर्जी खबरों में शांति भंग करने की प्रबल ताकत होती है। सोशल मीडिया मंचों पर जनता की राय में छेड़छाड़ कर उसे दिखाना सार्वजनिक जीवन में एक गंभीर खतरे के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि फर्जी खबरों से दुनिया भर के देश प्रभावित हुए हैं और बहुत से देश इसके खतरे से निपटने के लिए कदम भी उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, स्वनियमन की एक व्यवस्था होनी चाहिए नहीं तो इसके दुष्प्रभावों से कोई नहीं बच सकेगा। यह सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। हर क्षेत्र में इसका दुष्प्रभाव होगा। फर्जी खबरें पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक है और हमें इसका सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल सामग्री अखबारों के प्रिंट संस्करणों से अधिक शक्तिशाली हो गए हैं। व्हाट्सएप जैसे मंचों से इधर एक संदेश जारी हुआ और उधर जो नुकसान होना था वह हो गया।

जावड़ेकर ने कहा, पहले पत्र सूचना कार्यालय में हम खबरें पढ़ा करते थे औा समाचार चैनलों की खबरों को देखते सुनते थे। हर शाम हम स्पष्टीकरण के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया करते थे। आज क्या है। सुबह कोई एक ट्वीट कर देता है और आप इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो नुकसान हो जाता है। यह बिजली की गति से होती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने फर्जी खबरों की पहचान करने और उसके बारे में जनता को अवगत कराने के लिए अलग से एक इकाई गठित किया है। उन्होंने कहा, हम निश्चित तौर पर फर्जी खबरों पर नजर बनाए हुए हैं इसलिए अक्टूबर 2019 में हमने पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट का गठन किया है। हमने इसकी इकाई भी सभी राज्यों में स्थापित की है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...