back to top

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली टी20 सीरीज में नजरें विराट और रोहित पर

मोहाली। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीमित ओवरों की पहली सीरीज के शुरूआती टी20 मैच में बृहस्पतिवार को सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी जो 14 महीने बाद इस प्रारूप में वापसी कर रहे हैं। जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले तीन मैचों की यह श्रृंखला भारत के लिये आखिरी है और इससे अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिये टीम संयोजन तैयार करने में मदद मिलेगी। वैसे अंतिम 15 का चयन आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होने की संभावना है चूंकि वह विश्व कप से ठीक पहले होगा।

रोहित और कोहली की टी20 प्रारूप में वापसी हो रही है और दोनों का विश्व कप खेलना तय लग रहा है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों बड़े स्कोर बनाकर तैयारी पुख्ता करना चाहेंगे। अफगानिस्तान टीम अपने स्टार स्पिनर राशिद खान के बगैर उतरेगी जो नवंबर में कमर की सर्जरी के बाद से अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, वह पूरी तरह से फिट नहीं है। हमें उसकी कमी खलेगी और उसके नहीं होने से हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ेगा लेकिन हमें हर तरह के हालात के लिये तैयार रहना होगा।

दूसरी ओर विराट और रोहित दोनों दर्शकों के चहेते हैं और उनके खेलने से भारी शीतलहर के बावजूद मोहाली में इस मैच को लेकर काफी रोमांच है। कप्तान रोहित शर्मा पावरप्ले में वही आक्रामक अंदाज दोहराना चाहेंगे जो उन्होंने वनडे विश्व कप में दिखाया था। दूसरी ओर कोहली बीच के ओवरों में बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ खेलना चाहेंगे क्योंकि इस प्रारूप में पारी का सूत्रधार बनने की जरूरत नहीं है।

पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका से लौटी टीम बुधवार को श्रृंखला के पहले मैच से एक दिन पहले ही एकत्र होगी। यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा टीम में हैं लेकिन पारी की शुरूआत रोहित के साथ शुभमन गिल ही करेंगे। दक्षिण अफ्रीका में गिल का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और शीर्षक्रम के लिये तेज होती प्रतिस्पर्धा के बीच उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका में रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और मध्यक्रम में चोटिल सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में उनकी भूमिका अहम होगी।

ईशान किशन टीम में नहीं है और विकेटकीपिंग के विकल्प जितेश शर्मा तथा संजू सैमसन होंगे। पिछली दो श्रृंखलाओं में विकेटकीपिंग कर चुके जितेश को तरजीह मिलने की उम्मीद है। शिवम दुबे भी टीम में हैं और तेज गेंदबाज हरफनमौला के रूप में खेल सकते हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार पर होगा। स्पिन का दारोमदार कुलदीप यादव संभालेंगे जबकि दूसरे विकल्प का चयन अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर में से होगा।

भारत में वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाने वाली अफगानिस्तान टीम के हौसले बुलंद है और यह प्रारूप उन्हें रास भी आता है। राशिद की गैर मौजूदगी के बावजूद टीम के पास मुजीब जदरान, नवीनुल हक और फजलहक फारूकी जैसे शानदार खिलाड़ी भी हैं।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजाइ, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद कबी, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीबुर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीनुल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदन नायब , राशिद खान।

मैच का समय : शाम सात बजे से।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...