back to top

सूडान की चीनी मिट्टी के कारखाने में हुआ विस्फोट, 18 भारतीयों समेत 23 की मौत

नई दिल्ली। सूडान में हुआ बड़ा हादसा चीनी मिट्टी के कारखाने में एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत हो गई जिसमें 18 भारतीय भी शामिल हैं। हादसे में 130 से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं। सूडान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को हुई घटना में भारतीयों के मारे जाने की सूचना दी। हालांकि उसने मृतकों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।

वहीँ, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें अभी यह दुखद सूचना मिली है। सूडान की राजधानी खारतोम के बाहरी क्षेत्र में ‘सालूमी’ नाम की टाइल बनाने वाली फैक्टरी में बड़ा धमाका हुआ है।’

साथ ही उन्होंने कहा कि यह काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि इसमें कुछ भारतीयों ने अपनी जान गंवा दी है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। दूतावास ने बताया कि कारखाने में 50 से अधिक भारतीय श्रमिक काम करते हैं।

बता दें, सूडान सरकार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा इसमें 23 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग जख्मी हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि घटनास्थल पर सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण नहीं थे। सरकार ने कहा कि वहां पर ज्वलनशील पदार्थों का अनुचित तरीके से भंडार किया गया था जिससे आग फैल गई।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...