back to top

एक्सेल एंटरटेनमेंट और बावेजा स्टूडियो ने एक्शन एडवेंचर फिल्म लाने का किया बड़ा एलान

मुंबई। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट देश के सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउसेस में से एक है। इन्होंने ऑडियंस को कुछ बेहद एंटरटेनिंग फिल्में और वेब सीरीज दी हैं। ऐसे में अब, अपने रोचक कंटेंट देने के विजन को एक और पंख लगाते हुए, हमें एक्सेल एंटरटेनमेंट और हरमन बावेजा के लीड वाले बावेजा स्टूडियोज के बीच तीसरे कॉलेबोरेशन की नई घोषणा सुनने मिल रहा है, जिसमें उन्होंने एक एक्शन एडवेंचर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। बता दें कि पहले से ही उनके पाइपलाइन में दो रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं, एक ग्रिपिंग कोर्टरूम ड्रामा और दूसरा विजिलांटे-एक्शन सीरीज, यह नई सहयोग उनके उच्च सामग्री संचालित प्रोजेक्ट्स बनाने के सफर को और मजबूत करता है।

अपने मेगा कॉलेबोरेशन की घोषणा करते हुए, एक्सेल एंटरटेनमेंट और बावेजा स्टूडियोज ने इस रोमांचक खबर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा –

“एक्सेल एंटरटेनमेंट और बावेजा स्टूडियोज ने अपने तीसरे सहयोग के लिए हाथ मिलाया है।
@excelmovies @ritesh_sid @faroutakhtar @bawejastudios #HarmanBaweja”

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इस पर आगे बताया, “बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर हम एक शानदार कहानी के लिए साथ आ रहे हैं। हमारा सहयोग हमारे यूनिक दृष्टिकोणों को एक साथ लाने और हर जगह हमारे दर्शकों के लिए एक असाधारण सिनेमाई अनुभव बनाने पर केंद्रित है।”

वहीं हरमन बावेजा ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “हम विभिन्न शैलियों में लगातार मजबूत कंटेंट का प्रयास कर रहे हैं और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने से ज्यादा फायदेमंद कुछ नहीं हो सकता है। हमारी अपकमिंग परियोजनाएं असाधारण से कम नहीं होने का वादा करती हैं। हम इस हाई-ऑक्टेन फिल्म के लिए एक बार फिर उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”

ऐसे में अब जब फिल्म इंडस्ट्री के दो अग्रणी प्रोडक्शन हाउस एक साथ आ गए हैं, तो यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि वो हमारे लिए क्या खास लेकर आएंगे। फिलहाल उत्साह अपने चरम पर है और लोग इस प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल्स के सामने आने का बेसब्री से इंतजार करने लगे है।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा स्थापित एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ZNMD, दिल चाहता है, डॉन और डॉन 2 जैसी सफल फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब यह प्रोडक्शन हाउस डॉन 3 और जी ले जरा जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की तैयारी में जुटा है।

https://www.instagram.com/p/C3CNq4fIxwZ/?igsh=bTY5YzQ1eW53OHl5

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...