back to top

अमेरिका समेत तीन देशों में हुए अध्ययन में एस्ट्राजेनेका टीके के प्रभावी होने का प्रमाण

लंदन। अमेरिका और दो दक्षिण अमेरिकी देशों में ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीके पर हुए एक बड़े परीक्षण में सामने आया है कि यह टीका कोविड-19 को होने से रोकने में 79 प्रतिशत और रोग को गंभीर होने से रोकने में सौ प्रतिशत तक प्रभावी है। जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्राजेनेका कंपनी द्वारा विकसित टीके के तीसरे चरण का अध्ययन अमेरिका, चिली और पेरू में किया गया जिससे इसके सुरक्षित और प्रभावी होने की पुष्टि दोबारा हुई। इससे पहले ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में टीके का परीक्षण किया गया था। भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा भी इस टीके का उत्पादन किया जा रहा है।

टीका सभी उम्र और समुदाय के लोगों पर समान रूप से प्रभावी देखा गया और 65 वर्ष की आयु से अधिक के व्यक्तियों पर यह 80 प्रतिशत असरदार रहा। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और टीके के प्रमुख जांचकर्ता एंड्र्यू पोलार्ड ने कहा, यह नतीजे मिलना अच्छी खबर है क्योंकि इससे टीके के प्रभाव का पता चलता है। यह ऑक्सफोर्ड के ट्रायल के नतीजे में भी समान रूप से प्रभावी दिखता है। उन्होंने कहा, सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों को टीका दिए जाने पर कोविड-19 से डटकर मुकाबला किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...