back to top

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने सौंपी थी चाबी

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित किया गया था, वहां सिंचाई विभाग की नोटिस से खलबली मच गई है। सिंचाई विभाग ने गुरुवार को सरदार पटेल आवास योजना के फ्लैटों पर बेदखली नोटिस चस्पा कर सात दिन में मकान खाली करने का आदेश दे दिया। नोटिस लगते ही यहां हड़कंप मच गया और भविष्य को लेकर चिंता गहरा गई।

इन मकानों की चाबी नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं गरीब परिवारों को सौंपी थी, उन्हीं आवासों पर अब लाल क्रॉस का निशान लगाकर उन्हें खाली करने की चेतावनी दी गई है। इसकी खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होने पर एलडीए में हडकंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को मौके पर भेजा गया। नोटिस को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर बताया गया कि लगाई गई नोटिस आसपास के अतिक्रमण हटाने के संबंध में थी, उक्त फ्लैट के संबंध में नोटिस विभाग की ओर से नहीं चस्पा की गई थी, फिलहाल नोटिस को उक्त लगी हुई जगह से हटा दिया गया है।

गुरुवार को सिंचाई विभाग ने एक फ्लैट पर नोटिस चस्पा किया। जिसमें लिखा है आपका घर अवैध रूप से सिंचाई विभाग की जमीन पर बना है। 7 दिन के अंदर कब्जा हटा लें, अन्यथा इसे विभाग खाली करा लेगा। 7 दिन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद यही कोई क्षति होती है तो आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। आपसे हर्जा-खर्चा के साथ समन शुल्क वसूला जाएगा। इसलिए नोटिस मिलने के 7 दिन के अंदर विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटा लें। सिंचाई विभाग की ओर से दावा किया गया है कि यह भूमि हैदर कैनाल बंधे की सरकारी जमीन है। विभाग ने फ्लैटों पर नोटिस चस्पा करते हुए उन्हें अपनी भूमि बताया है।

नोटिस लगते ही आवंटियों में नाराजगी फैल गई। आवंटियों ने सवाल उठाया कि यदि भूमि को लेकर कोई विवाद था तो निर्माण शुरू होने से पहले ही इसे स्पष्ट क्यों नहीं किया गया। कुछ देर बाद एलडीए के सहायक अभियंता प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार से दीवार की उस जगह नोटिस हटवाकर पेंट करवा दिया जहां पर नोटिस चस्पा की गई थी। सहायक अभियंता से जब मौके नोटिस के बारे में जानकारी की गई तो वह इंकार करते रहे। हालांकि नोटिस लगाए जाने की फोटो उससे पहले वायरल हो चुकी थी। इस पर वह सफाई देने से बचते रहे। इस मामले में सिंचाई के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार वैश्य ने कहा कि नोटिस सरदार वल्लभ भाई पटेल योजना के लिए नहीं थी। उसके अवैध रूप से बंधे की जमीन में किए गए अन्य अवैध निर्माण के लिए थी। गलती से कर्मचारी ने योजना पर लगा दिया था।


विरोध पर वापस लौटे अधिकारी
सिंचाई विभाग ने गुरुवार को सरदार पटेल आवासीय योजना की दीवार पर नोटिस चिपकाने के बाद आसपास के मकान और झोपड़ियों पर नोटिस चस्पा किया लेकिन, आसपास नोटिस चिपकाते ही कार्रवाई भी शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बुलडोजर और पुलिस बल के साथ विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। लोगों ने अधिकारियों का विरोध कर दिया, जिसके बाद अधिकारी वहां से चले गए। मौके पर कुछ घर गिरा दिए गए। फिलहाल, सभी फ्लैट खाली हैं। यहां पर कोई रह नहीं रहा है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...