back to top

हर श्रमिक को मिले राहत

महामारी के कारण देश में औद्योगिक गतिविधियां होली के कुछ पहले से ही प्रभावित होने लगी थीं। होली के बाद राज्यों में लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू के बाद पीएम मोदी ने सीधे तीन सप्ताह का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित कर दिया। लॉकडाउन के कारण निर्माण श्रमिक, होटल, ढाबों के श्रमिक और करोड़ों औद्योगिक श्रमिक बेरोजगार हैं। ऐसे लोगों की एक तरफ जेब खाली है और दूसरी तरफ काम बंद है।

महाबंदी से करोड़ों लोगों की आजीविका संकट में है। दिहाड़ी श्रमिकों एवं बंदी से प्रभावित कामगारों को मदद देने के लिए ही केन्द्र सरकार ने 1.70 लाख करोड़ का बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है। केन्द्र सरकार के राहत पैकेज से करोड़ों गरीबों को फायदा होगा लेकिन यह फायदा उन्हीं लोगों तक सीमित रहेगा जो योजनाओं में रजिस्टर्ड हैं। करोड़ों श्रमिक ऐसे हैं जो सरकारी झंझट में पड़ने के बजाय सीधे अपनी मेहनत से कमाते खाते हैं।

ऐसे श्रमिक सरकार की तमाम योजनाओं के लिए पात्र हैं लेकिन सरकारी झंझट से बचने और जानकारी न होने के कारण इनको योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। ऐसे भी करोड़ों लोग हैं जो अपात्र हैं लेकिन चातुरी एवं बाबुओं से संपर्क बनाकर तमाम योजनाओं में पंजीकृत हो जाते हैं और वेजा लाभ उठाते हैं। संकट के समय सरकार ने जो राहत पैकेज दिया है उससे देश के करोड़ों गरीबों एवं पात्रों को बड़ी मदद मिलेगी। करोड़ों अपात्र भी सरकारी राहत उड़ाने में सफल रहेंगे, लेकिन इसी बीच करोड़ों ऐसे गरीब, मजदूर भी हैं योजनाओं में रजिस्टर्ड नहीं हैं और इस कारण इनको कोई लाभ नहीं मिलेगा।

संकट के समय ऐसे श्रमिकों एवं गरीबों के सामने जीवन निर्वाह की सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार के द्वारा घोषित राहत पैकेज में एक-एक लाभार्थी को कई-कई योजनाओं का लाभ मिलेगी। एक साथ उज्ज्वला, मनरेगा, दिहाड़ी श्रमिक, खाद्य सुरक्षा, जनधन जैसे लाभ मिल सकते हैं। यह ठीक भी है। अगर गरीबों को अनेक योजनाओं से लाभ पहुंचाया जाता है तो इससे उन्हें सहारा मिलेगा, लेकिन ऐसे करोड़ों लोग जो योजनाओं में पंजीकृत नहीं हैं उनका क्या होगा?

दिहाड़ी श्रमिकों में जितने रजिस्टर्ड हैं उससे कहीं अधिक गैर-पंजीकृत श्रमिक हैं। जबकि लेबर सेस में सबका योगदान है। दिल्ली और यूपी की सरकार दिहाड़ी श्रमिकों को मदद दे रही है, लेकिन यह मदद उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जिनका श्रम विभाग में पंजीकरण होगा और यह पंजीकरण नवीनीकृत होगा। ऐसे में यक्ष प्रश्न यह है कि गैर पंजीकृत श्रमिकों, बिना राशन कार्ड वाले व्यक्तियों का क्या होगा?

इस समय सरकार को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और राहत पैकेज से वंचित लोगों को भी आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान लेकर कुछ मदद करनी चाहिए। एक उपाय यह भी है कि सरकार सबका पंजीकरण करे, आस्थायी राशन कार्ड बनाये या फिर यूनिवर्सल कर कम से कम एक लाभ उनको भी मिले जिनको कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार नया पंजीकरण करके, नया राशन कार्ड बनाकर या फिर योजनाओं को आर्थिक सीमा के दायरे में यूनिवर्सल बनाकर सबको लाभ दे सकती है। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि संकट के समय किसी को भूखे पेट न रहना पड़े।

RELATED ARTICLES

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...