back to top

रंग-ए-अवध में दिखी कथक की मोहक प्रस्तुति

 

संस्कृति कथक संध्या में दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

लखनऊ। संस्कृति द कल्चर आॅफ सोसाइटी संस्था की ओर से पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि रंगशाला में मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर आकर्षक कथक प्रस्तुति भी हुई। इस समारोह में मुख्य अतिथि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह थीं। इसके साथ ही संरक्षक के रूप में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और समारोह अध्यक्ष के रूप में भातखंडे सम विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. पूर्णिमा पांडे ने पुस्तकों को संग्रहणीय और शोधार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
इस अवसर पर डॉ. सुरभि शुक्ला के नृत्य निर्देशन में रंग-ए-अवध नाम से मनभावन कथक प्रस्तुति देखने को मिली। इस सूफी नृत्य संरचना में ए री सखी और छाप तिलक सब छीनी पर डॉ. सुरभि शुक्ला सहित वैशाली श्रीवास्तव, रश्मि पाण्डेय, वर्तिका गुप्ता, समृद्धि मिश्रा, सताक्षी मिश्रा और पूजा तिवारी ने प्रभावी नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। इसमें रूपसज्जा शहीर और प्रकाश संचालन राजू कश्यप की रही।

डॉ. सुरभि शुक्ला की पुस्तक का नाम कथक नृत्य के लखनऊ घराने के विकास में गुरु विक्रम सिंह का योगदान है। डॉ. सुरभि शुक्ला ने अपनी पुस्तक के संदर्भ में बताया कि श्रीलंका मूल के गुरु विक्रम सिंह ने लखनऊ आकरए तत्कालीन कथकाचार्य गुरु अच्छन महाराज जी से कथक नृत्य की शिक्षा ली थी। गुरु विक्रम सिंह ने साल 1955 से 1975 तक भातखंडे संगीत संस्थान में कथक गुरु के रूप में प्रशिक्षण दिया। उनके लोकप्रिय शिष्यों में बीएचयू नृत्य संकाय की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना श्रीवास्तव, भातखंडे सम विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. पूर्णिमा पाण्डेय, कथक केन्द्र लखनऊ के पूर्व गुरु सुरेन्द्र सैकिया जैसी कई हस्तियां शामिल है। साल 1978 से 1987 तक गुरु विक्रम सिंह ने लखनऊ स्थित कथक केन्द्र के निदेशक के रूप में नवांकुरों को संवारा। कथक केन्द्र में उनके लोकप्रिय शिष्यों में डॉ. कुमकुम आदर्श, पाली चन्द्रा, डॉ. राकेश प्रभाकर, ओम प्रकाश महाराज सहित अन्य शामिल हैं। डॉ. सुरभि शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक के शोधकार्य के लिए उन्होंने श्रीलंका स्थित गुरु विक्रम सिंह के निवास स्थल और कार्यस्थल तक का भ्रमण किया। यह शोध कार्य डॉ. सुरभि ने बीते सात वर्षों में किया है। इस पुस्तक में पचास से अधिक मूल चित्रों को भी प्रकाशन किया गया है। डॉ. सुरभि के अनुसार गुरु विक्रम सिंह ने लगभग तीन दशकों तक लखनऊ कथक ड्योढ़ी की कमान संभाली। दूसरी पुस्तक डॉ. राजीव शुक्ला की एकास्टिक एनालिसिस आॅफ सिलेबल्स आॅफ तबला है। इस पुस्तक में तबले की ध्वनि के वैज्ञानिक पक्षों को विस्तार के साथ उल्लेख किया गया है। इस पुस्तक में तबले के आकार और अंगों का उसकी ध्वनि पर पड़ने वाले प्रभावों का गंभीरता पूर्वक अध्ययन किया गया है। इस शोध का आधार पूर्ण रूप से वैज्ञानिक रखा गया है। इसमें विशेष रूप से साल 1920 में डॉ. सीवी रमन द्वारा निष्पादित सिद्धांत का विस्तृत विश्लेषण किया गया है जो कि अपने आप में प्रथम प्रयास है। डॉ. राजीव शुक्ला ने बताया कि उन्होंने यह वृहद शोधकार्य बीते पांच वर्षों में किया है।

 

RELATED ARTICLES

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

बंगाल चुनाव: भाजपा का दावा, कुमारगंज से पार्टी के उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

कुमारगंज (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरानकुमारगंज...

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी अटैक हुआ और खतरनाक, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

सिडनी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति दे दी है और उम्मीद है कि यह...

बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में आमने-सामने होगी तो...

बागपत में अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

बागपत। बागपत जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों...

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के...

पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, सीईओ स्वयं कर रहे हैं लाइव मॉनिटरिंग,गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की तैयारी

पश्चिम बंगाल । भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को...