back to top

एनक्वास टीम ने किया बलरामपुर अस्पताल का निरीक्षण

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को बलरामपुर अस्पताल पहुंची। टीम ने यहां विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। यह टीम आगामी 13 सितम्बर तक यहां चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेगी।

टीम सुबह 10 बजे अस्तपाल पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारियां पहले से ही कर रखी थी। सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया था। तीन सदस्यीय यह टीम सबसे पहले आईसीयू पहुंची। यहां इलाज की व्यवस्था देखने के बाद टीम ने पैथालॉजी विभाग, पीडियाट्रिक विभाग, रेडियोलॉजी विभाग व मेन स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के साथ अस्तपाल के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे है। टीम में वैष्णवी सुन्दरी, डा. अजीत मिश्रा और डा. अभ्युदय तिवारी शमिल रहे।

यह टीम आगामी 13 सितम्बर तक यहां निरीक्षण करेगी। इससे पहले बीते जनवरी माह में प्रदेश स्तर की टीम निरीक्षण करने आयी थी। कई मानकों पर परखने के बाद टीम ने यहां की व्यवस्था पर संतुष्टि जतायी थी। प्रदेश स्तर पर पास होने के बाद अब अस्पताल को नेशनल लेवल की परीक्षा पास करनी होगी। अस्पताल के निदेशक डा. एके सिंह ने बताया कि सरकार ने देशभर के अस्पतालों में मरीजों से जुड़ी सुविधाएं बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एनक्यूएएस को बनाया है। इसमें चेकलिस्ट के आधार पर सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाता है। मालूम हो कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम अपने तय बिंदुओं पर आकलन करती है।

अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों को क्वालिटी के मानकों पर परखने के लिए दौरा होता है। इनमें छोटे-छोटे बिंदुओं पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया जाता है। इनमें अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली सुविधा, सफाई व्यवस्था, डॉक्टरों की संख्या आदि के आधार पर सर्टिफिकेशन होता है। अस्पताल को स्टैंडर्ड के हिसाब से मेंटेन भी करना होता है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ, वेंटिलेशन, प्रति बेड डॉक्टर और नर्स, ओटी की व्यवस्था, स्टाफ की एजुकेशन, स्टाफ को इंफेक्शन कंट्रोल के बारे में जानकारी आदि होते हैं।

RELATED ARTICLES

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

खेल परिसरों के संचालन के लिए पीपीपी और सीएसआर मॉडल अपनाएगा खेल विभाग : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला, स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य खेल परिसरों को केवल...

आईआरएफ की हेलमेट पर जीएसटी कटौती की मांग, PM माेदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

IPS की 17 वर्षीय बेटी का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां...

ड्रोन से पाकिस्तान से आ रहे हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े, 8 विदेशी पिस्तौल बरामद

अमृतसर। सीमा पार पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और नशा पहुंचाने वाले एक बड़े गिरोह को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस...

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बोले -SIR पूरी तरह से वैध, चुनाव आयोग को इसका अधिकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसके तहत बिहार में मतदाता सूचियों का 'विशेष...