back to top

आईआरएफ की हेलमेट पर जीएसटी कटौती की मांग, PM माेदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस और जरूरी चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी में बड़ी कटौती या पूरी छूट देने की मांग की है। आईआरएफ के मानद अध्यक्ष के के कपिला ने बुधवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सरकार के जीएसटी को सुसंगत बनाने और जनकल्याण के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कई जरूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों पर अब भी ऊंची जीएसटी दरें लागू हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कपिला ने बताया कि हेलमेट पर फिलहाल 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है, जबकि यह दोपहिया वाहन चालकों के लिए की सुरक्षा के लिए बेहद अनिवार्य है और सड़क हादसों में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि एम्बुलेंस और आॅक्सीजन कंसंट्रेटर,मॉनिटर, व्हीलचेयर, इम्प्लांट जैसे जरूरी चिकित्सा उपकरणों पर भी भारी कर लगाया जाता है, जबकि ये आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद आवश्यक हैं। आईआरएफ के अनुसार, इन जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी कम करने से उनकी उपलब्धता और खरीदने की क्षमता बढ़ेगी, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को बढ़ावा मिलेगा, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

निकाय ने सरकार से दोपहिया चालकों के हेलमेट पर जीएसटी पूरी तरह हटाने या उसमें बड़ी कमी करने, एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवाओं पर कर घटाने तथा जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी कम करने की मांग की है। कपिला ने कहा कि हेलमेट कोई लक्जरी उत्पाद नहीं बल्कि जीवन बचाने वाला सुरक्षा उपकरण है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस आपात स्थिति में चलती-फिरती जीवनरेखा की तरह काम करती हैं, जबकि चिकित्सा उपकरण मरीजों, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए अनिवार्य हैं।

RELATED ARTICLES

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

दिल्ली में चाय विक्रेता फर्जी केवाईसी घोटाले में 90,000 रुपये का शिकार करने वाले तीन मुखबिर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से तीन प्रमुख गुर्गों को...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

खेल परिसरों के संचालन के लिए पीपीपी और सीएसआर मॉडल अपनाएगा खेल विभाग : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला, स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य खेल परिसरों को केवल...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

IPS की 17 वर्षीय बेटी का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां...

ड्रोन से पाकिस्तान से आ रहे हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े, 8 विदेशी पिस्तौल बरामद

अमृतसर। सीमा पार पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और नशा पहुंचाने वाले एक बड़े गिरोह को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस...