back to top

खेल परिसरों के संचालन के लिए पीपीपी और सीएसआर मॉडल अपनाएगा खेल विभाग : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला, स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य खेल परिसरों को केवल निर्माण तक सीमित रखने के बजाय उन्हें सक्रिय, उपयोगी और खिलाड़ियों के लिए निरंतर कार्यशील बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए खेल विभाग सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सहयोग के माध्यम से खेल परिसरों के संचालन की दिशा में आगे बढ़ेगा।

खेल मंत्री ने सचिवालय स्थित कार्यालय में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।श्रेयसी, अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज भी है।उन्होंने विभाग को विस्तृत दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि जिला स्तर पर खेल अवसंरचनाओं के संचालन के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक मॉडल विकसित किया जा सके।

बैठक में राज्य की विभिन्न खेल संघों को खेल अवसंरचना संचालन एवं प्रशिक्षण गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि खेल संघों के सहयोग से जिला स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएं और खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।उन्होंने कहा कि इससे खेल परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा और व्यय का युक्तिकरण भी संभव हो सकेगा। श्रेयसी सिंह ने स्पष्ट किया कि अब नए पंचायत स्तरीय खेल मैदानों के निर्माण के बजाय पहले से उपलब्ध खेल अवसंरचनाओं को सुदृढ़ और सक्रिय बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय विधायक, खेल विशेषज्ञ और जिला खेल पदाधिकारी की भागीदारी से समितियों का गठन किया जाएगा, जिन्हें प्रारंभिक सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने बंद हो चुके एवं संचालित सभी एकलव्य केंद्रों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और उनके बंद होने के कारणों के अभिलेखीकरण का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

दिल्ली में चाय विक्रेता फर्जी केवाईसी घोटाले में 90,000 रुपये का शिकार करने वाले तीन मुखबिर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से तीन प्रमुख गुर्गों को...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

आईआरएफ की हेलमेट पर जीएसटी कटौती की मांग, PM माेदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

IPS की 17 वर्षीय बेटी का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां...

ड्रोन से पाकिस्तान से आ रहे हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े, 8 विदेशी पिस्तौल बरामद

अमृतसर। सीमा पार पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और नशा पहुंचाने वाले एक बड़े गिरोह को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस...