back to top

IPS की 17 वर्षीय बेटी का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके ‘चार इमली’ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (आईपीएस) संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव उनके शासकीय आवास में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे खुदकुशी (आत्महत्या) का मामला माना है हालांकि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए हर संभावित पहलू से गहन तफ्तीश की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार संजीव कंचन वर्तमान में एआईजी नाकरटेक्स के पद पर पदस्थ हैं जबकि उनकी पत्नी रेणुका कंचन न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार जिस बेटी ने जान दी उसे आईपीएस संजीव ने 16 साल पहले गोद लिया था। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि पुलिस मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और संपकरं की जांच कर रही है।

साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट्स और हालिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है। वही पुलिस मृतका के दोस्तों और सहपाठियों से भी पूछताछ करेगी ताकि हाल के दिनों में उसके व्यवहार में आए बदलाव अथवा किसी मानसिक तनाव के संबंध में जानकारी मिल सके।

जांच में पढ़ाई के दबाव सहित अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोटर् और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

दिल्ली में चाय विक्रेता फर्जी केवाईसी घोटाले में 90,000 रुपये का शिकार करने वाले तीन मुखबिर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से तीन प्रमुख गुर्गों को...

आईआरएफ की हेलमेट पर जीएसटी कटौती की मांग, PM माेदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस...

खेल परिसरों के संचालन के लिए पीपीपी और सीएसआर मॉडल अपनाएगा खेल विभाग : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला, स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य खेल परिसरों को केवल...

आईआरएफ की हेलमेट पर जीएसटी कटौती की मांग, PM माेदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

ड्रोन से पाकिस्तान से आ रहे हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े, 8 विदेशी पिस्तौल बरामद

अमृतसर। सीमा पार पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और नशा पहुंचाने वाले एक बड़े गिरोह को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस...