back to top

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।CBI के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में लातूर के डॉक्टर डॉ. मनोज शिरुरे शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि उन्होंने इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीन छात्रों को, जिनमें एक आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक का बेटा भी शामिल है, केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने में मदद की। ये प्रश्न उन्हें आरोपी पी. वी. कुलकर्णी से मिले थे।

दूसरे आरोपी के रूप में तेजस हर्षदकुमार शाह को गिरफ्तार किया गया है, जो पुणे स्थित डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी (APMA) में फिजिक्स फैकल्टी हैं। जांच में पता चला है कि उन्हें फिजिक्स का लीक प्रश्नपत्र आरोपी मनीषा हवलदार से मिला था।CBI इस मामले में बड़े नेटवर्क और साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। अब तक एजेंसी 49 स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, जहां से कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की विस्तृत जांच जारी है।

गौरतलब है कि CBI ने यह मामला 12 मई 2026 को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। शिकायत में NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक की आशंका जताई गई थी। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

तेलंगाना: पॉक्सो मामले के आरोपी ने परिवार और शिकायतकर्ताओं समेत छह लोगों की हत्या की

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले के 35 वर्षीय आरोपी ने अपनी...

प्याज उत्पादक संगठन ने कहा- बारिश से प्रभावित किसानों पर भी ध्यान दे सरकार

नासिक। महाराष्ट्र के एक प्याज उत्पादक संगठन ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह बारिश से प्रभावित किसानों के लिए...

सर्वेश कुशारे ने मोनाको डायमंड लीग में तीसरे स्थान पर रहकर इतिहास रचा

मोनाको । राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने मोनाको में डायमंड लीग में अपने पदार्पण पर ही तीसरा स्थान हासिल करके ऊंची कूद में...

भविष्य के युद्ध सिर्फ एआई से नहीं, बल्कि संकल्प और सैनिकों के दम पर जीते जाएंगे: राजनाथ सिंह

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भविष्य के युद्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लड़े जा सकते हैं, लेकिन...