back to top

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर कमिश्नर) वंदना को वित्तीय अनियमितताओं और गंभीर लापरवाही के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम. के. शन्मुगा सुंदरम द्वारा जारी आदेश के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। यह मामला कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम (ईसीए) के तहत एक निजी अस्पताल के निर्माण पर लगने वाले श्रम विभाग के सेस (उपकर) से जुड़ा है, जिसमें नियमों की अनदेखी करने और अपने ही आदेश को गलत तरीके से पलटने के गंभीर आरोप डिप्टी लेबर कमिश्नर पर लगे हैं।

इस मामले में श्रम आयुक्त (कमिशनर लेबर) आईएएस मारकंडे शाही की जांच रिपोर्ट आने के बाद निलंबन की यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। जांच में सामने आया कि उप श्रमायुक्त वंदना ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद लगभग 18 लाख रुपये मय ब्याज की वसूली के लिए आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी किया था। इसके बाद, कानूनी अधिकार न होने के बावजूद उन्होंने खुद ही इस सरकारी आदेश को वापस (रिकॉल) ले लिया, जिसे नियमों के खिलाफ माना गया है। शासन के अनुसार, कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त को मेरिट पर पारित किए जा चुके आदेश की पुनर्विवेचना या समीक्षा करने का कोई विधिक अधिकार प्राप्त नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुई इस सख्त कार्रवाई के बाद वंदना को निलंबन अवधि के लिए कानपुर श्रमायुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, शासन ने इस पद पर तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए नवप्रोन्नत सुविज्ञ सिंह मौर्य को सहारनपुर का नया उपश्रमायुक्त नियुक्त कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वित्तीय अनियमितताओं के इस गंभीर प्रकरण में अब पूर्व उप श्रमायुक्त के खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...