back to top

फिरकी के जाल में फंसी इंग्लैंड टीम 205 रन पर आउट

अहमदाबाद। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने एक बार फिर फिरकी का जाल बुनकर चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड को 205 रन पर समेट दिया लेकिन जवाब में भारत ने पहला विकेट जल्दी खो दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारत का स्कोर एक विकेट पर 24 रन था। रोहित शर्मा आठ और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने शुभमन गिल का विकेट पारी की तीसरी ही गेंद पर गंवा दिया जिन्हें जेम्स एंडरसन ने पगबाधा आउट किया। उस समय भारत का खाता भी नहीं खुला था। इसी मैदान पर तीसरे टेस्ट में 112 और 81 रन पर सिमटने वाली इंग्लैंड की टीम ने सुबह टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन बेन स्टोक्स (55) को छोड़कर कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। विकेट से टर्न और उछाल तो मिल रहा था लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ज्यादातर विकेट अपनी गलतियों के चलते गंवाए।

पिछले टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले स्थानीय सितारे अक्षर ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। भारत श्रृंखला में 2.1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है। अक्षर ने सुबह इंग्लैंड को दो झटके दिए और मेहमान टीम लंच तक तीन विकेट 74 रन पर गंवा चुकी थी। छठे ओवर में ही गेंदबाजी के लिए आए बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर ने आर्म बॉल पर डोम सिबले (दो) को बोल्ड करके रवाना किया।

इसके बाद जाक क्रॉली (आठ) मिडआफ में सिराज को कैच देकर लौटे। जो रूट (पांच) को सिराज ने शानदार इनस्विंगर पर पगबाधा आउट किया। पहले ही घंटे में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 30 रन था। कप्तान विराट कोहली ने 20वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन को गेंद सौंपी। दोनों छोर से स्पिनरों ने दबाव बनाना जारी रखा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की विकेट से टर्न और उछाल दोनों मिल रहा था लेकिन लगातार नहीं जिससे इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज शुरूआती झटकों से संभलते नजर आए।

स्टोक्स ने 121 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 55 रन बनाए। उन्होंने अश्विन और वाशिंगटन सुंदर को छक्के जड़े। सुंदर ने उन्हें पगबाधा आउट करके पवेलियन भेजा। जॉनी बेयरस्टॉ और स्टोक्स ने 48 रन की साझेदारी की। बेयरस्टॉ 67 गेंद में 28 रन बनाकर सिराज का शिकार हुए। दोनों ने संयम और बेहतरीन फुटवर्क का इस्तेमाल करके दिखा दिया कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना कठिन नहीं है।

निचले क्रम के बल्लेबाजों में डैन लॉरेंस ने 46 रन बनाए लेकिन अक्षर को आगे बढकर खेलने के प्रयास में चूके और ऋषभ पंत ने उन्हें स्टम्प आउट कर दिया। ओली पोप (29), बेन फोक्स (1) और जैक लीच (7) तीनों अश्विन का शिकार हुए। इससे पहले इंग्लैंड टीम में बल्लेबाज डैन लॉरेंस को स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह और आफ स्पिनर डोम बेस को जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज ने ली। बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...