back to top

तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने रोमांचक जीत से एशेज श्रृंखला जीवंत रखी

लीड्स। हैरी ब्रूक की 75 रन की आकर्षक अर्धशतकीय पारी और क्रिस वोक्स (नाबाद 32) के साथ उनकी सातवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद रविवार को यहां तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके पांच मैचों की एशेज श्रृंखला को जीवंत बनाए रखा।

इंग्लैंड ने इस तरह से हेडिंग्ले में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोमांचक जीत दर्ज करने का सिलसिला जारी रखा। उसने 2019 में बेन स्टोक्स की शानदार पारी के दम पर आस्ट्रेलिया को हराया था लेकिन इस बार इंग्लैंड का कप्तान नहीं चल पाया। ऐसे में ब्रूक ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली।इंग्लैंड ने 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 254 रन बनाकर श्रृंखला को रोमांचक बनाए रखा। आस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टेस्ट मैच जीते थे और वह अभी श्रृंखला में 2-। से आगे है। चौथा टेस्ट मैच 19 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण इंग्लैंड का स्कोर एक समय छह विकेट पर 171 रन था। अपना दसवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं ब्रूक को ऐसे में वोक्स के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। ब्रूक ने मिशेल स्टार्क (78 रन देकर पांच विकेट) की गेंद पर आउट होने से पहले 93 गेंदों का सामना किया तथा नौ चौके लगाए।ब्रूक के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे मार्क वुड ने आठ गेंदों पर 16 रन की नाबाद पारी खेली। वोक्स ने स्टार्क पर विजयी चौका लगाया।

https://twitter.com/ICC/status/1678054658328150016

इंग्लैंड लंच के समय लक्ष्य से 98 रन दूर था जबकि उसके छह विकेट बचे हुए थे। स्टार्क इसके बाद बेन स्टोक्स (13) और जॉनी बेयरस्टो (पांच) को आउट करके आस्ट्रेलिया की वापसी करने की उम्मीद जगा दी थी।इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 27 रन से आगे बढ़ाई। उसने अपने स्कोर में केवल 15 रन जोड़े थे स्टार्क ने बेन डकेट (23) को पगबाधा आउट कर दिया।मोईन अली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। यह आॅलराउंडर पहले भी यह भूमिका निभा चुका है लेकिन इस बार ब्रैंडन मैकुलम का यह दांव नहीं चला।

मोईन ने 15 गेंदों का सामना करके पांच रन बनाए लेकिन स्टार्क की 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद का उनके पास कोई जवाब नहीं था जिसे उन्होंने अपने विकेटों पर खेल दिया।इसके बाद जो रूट ने क्रीज पर कदम रखा लेकिन वह भी केवल 21 रन का योगदान दे पाए। इस बीच मिशेल मार्श ने दूसरे छोर को संभाले रखने वाले सलामी बल्लेबाज जॉक क्राउली (44) को विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्लैंड को करारा झटका दिया।

रूट और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। जब लग रहा था कि आस्ट्रेलिया के लिए यह साझेदारी खतरनाक हो सकती है तब रूट ने पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे दिया।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...