back to top

इंग्लैंड 237 रन पर सिमटा, चाय तक आस्ट्रेलिया की बढ़त 55 रन की

लीड्स। इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स (80 रन) और तेज गेंदबाज मार्क वुड (आठ गेंद में 24 रन) की आक्रामकता के बावजूद शुक्रवार को यहां तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 237 रन पर सिमट गयी जिसके बाद आस्ट्रेलिया ने चाय तक एक विकेट गंवाकर 29 रन बना लिये।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाये थे, जिससे इंग्लैंड की टीम 26 रन से पिछड़ रही थी। ब्रेक तक मेहमान टीम की कुल बढ़त 55 रन की हो गयी है। आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का विकेट तीसरे ही ओवर में गंवा दिया। उस्मान ख्वाजा 20 और मार्नस लाबुशेन सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने लंच तक सात विकेट पर 142 रन बनाये थे जिससे वह 121 रन से पिछड़ रही थी।

स्टोक्स ने 27 रन की पारी को 80 रन में तब्दील किया जिसमें पांच छक्के और छह चौके जड़े। वह पारी के आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे। उन्हें टॉड मर्फी ने आउट किया। पहले दिन पांच विकेट झटकने वाले मार्क वुड ने आठ गेंद में 24 रन की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और एक चौका जड़ा था। स्टोक्स और ओली रॉबिनसन ने फिर अंतिम विकेट के लिए 38 रन जाड़े।

इससे पहले इंग्लैंड के अहम बल्लेबाज जो रूट के दिन की दूसरी गेंद पर और जॉनी बेयरस्टो के शुरुआती आधे घंटे में आउट होने से आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन दमदार शुरुआत की।आल राउंडर मोईन अली (21 रन) और क्रिस वोक्स (10 रन) लंच से तुरंत पहले आउट हुए। स्टोक्स ने अली के साथ छठे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभायी। वोक्स के आउट होते ही लंच हो गया।

आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (91 रन देकर छह विकेट) ने रूट को पहली स्लिप में डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया जो बीती रात के 19 रन के स्कोर में एक भी रन का इजाफा नहीं कर सके।मिशेल स्टार्क (59 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर बेयरस्टो दूसरी स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ को कैच देकर पवेलियन लौट गये।इंग्लैंड ने सुबह तीन विकेट पर 68 रन से खेलना शुरु किया था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...