back to top

50 बच्चों के यौन शोषण का आरोपी अभियंता गिरफ्तार

  • बांदा में सीबीआई ने दबोचा तत्काल प्रभाव से निलंबित

नयी दिल्ली। सीबीआई ने पिछले 10 साल से बच्चों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और उनके वीडियो तथा तस्वीरों को दुनिया में अन्य ऐसे कुत्सित सोच वाले लोगों को बेचने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने इस प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुये रामभवन अवर अभियंता सिविल निवासी चित्रकूट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये कठोरतम कार्यवायी के निर्देश सक्षम अधिकारी को दिये हैं। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने तदनुसार उसे निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी जूनियर इंजीनियर पर चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर जिलों में 5 से 16 साल की आयु के करीब 50 बच्चों के साथ कुकृत्य करने का आरोप है। उसे बांदा से गिरफ्तार किया गया और जल्द एक सक्षम अदालत में पेश किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार सीबीआई को तलाशी के दौरान आठ मोबाइल फोन, करीब आठ लाख रुपये नकदी, सेक्स टॉय, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि कनिष्ठ अभियंता पिछले 10 साल से इस काम को अंजाम दे रहा था। समझा जाता है कि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह बच्चों को इस बारे में मुंह बंद रखने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देता था।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...