back to top

पूर्वी लद्दाख में तनाव घटाने व हॉट स्प्रिंग से सेना की वापसी पर जोर

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने और विवाद सुलझाने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडर्स ने रविवार को 13वें दौर की वार्ता की। इस दौरान भारत ने पूर्वी लद्दाख से सैन्य तनाव घटाने और हॉट स्प्रिंग से सेना की वापसी पर जोर दिया।
कमांडर स्तरीय यह बातचीत रविवार सुबह 10.30 बजे चीन के हिस्से वाले मोल्डो में शुरू हुई। भारतीय टीम का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया। जबकि, चीन की ओर से दक्षिण शिनजियांग जिले के सैन्य कमांडर मेजर जनरल लियू लिन बैठक में शामिल हुए। सेना के सूत्रों के मुताबिक, कोर कमांडर लेवल की यह मीटिंग शाम करीब सात बजे खत्म हुई। दोनों देशों के बीच लद्दाख सीमा पर लंबे समय से सैनिक गतिरोध बना हुआ है। बता दें कि इस बैठक के पूर्व शनिवार शाम सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा था कि चीन अपने इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है।

 

इसका मतलब है कि वह यहां लंबे समय तक रुकने वाला है। नरवणे ने यह भी कहा कि दोनों ही देश एलएसी के पश्चिमीइलाके में बुनियादी ढांचे का विकास कर रहे हैं, जो कि पिछले साल लाए गए अतिरिक्त सैनिकों और सैन्य उपकरणों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते पूर्वी लद्दाख के दौरे के दौरान भी इसी तरह की टिप्पणी की थी। बता दें कि पैंगोंग त्सो और गोगरा पोस्ट के उत्तर और दक्षिण तट पर सैनिक पीछे हट गए हैं, लेकिन हॉट स्प्रिंग्स पर डटे हुए हैं। मई, 2020 में चीनियों के एलएसी पार करने के बाद से ही यहां सेनाएं एक-दूसरे के सामने हैं। भारतीय सैनिकों को चीनी देपसांग मैदान के ट्रेडिशनल पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर भी जाने से रोक रहे हैं। यह इलाका काराकोरम दर्रे के पास दौलत बेग ओल्डी में स्थित रणनीतिक भारतीय चौकी से ज्यादा दूर नहीं है। चीन सिर्फ लद्दाख में ही नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

 

 

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में पिछले हफ्ते भारतीय जवानों की चीन के सैनिकों से झड़प हो गई थी। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हो गए थे और कुछ घंटों तक यह सिलसिला चलता रहा था। हालांकि, इसमें भारतीय जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ और प्रोटोकॉल के मुताबिक बातचीत से विवाद सुलझा लिया गया। इसी तरह, पिछले दिनों खबर आई थी कि चीन के 100 सैनिकों ने 30 अगस्त को उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुसपैठ की थी और तीन घंटे वहां रहने के बाद लौट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घोड़ों पर आए चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर तोड़फोड़ की और लौटने से पहले एक पुल भी तोड़ दिया था। बता दें कि बाराहोती वही इलाका है जिसमें चीन ने 1962 की जंग से पहले भी घुसपैठ की थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...