back to top

इस साल नहीं महंगी होगी बिजली, न ही बदला जायेगा स्लैब

लखनऊ। यूपी के लोगों को फिलहाल महंगी बिजली का झटका नहीं लगेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को निर्णय लिया है कि इस साल वर्तमान बिजली टैरिफ आदेश ही लागू रहेगा। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को दीपावली पर बड़ी राहत देते हुए आयोग ने फैसला किया है कि इस साल न बिजली महंगी होगी और न स्लैब बदलेगा।

घरेलू से लेकर उद्योग तक की बिजली दरें पिछले साल की तरह ही रहेंगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के बिजली दर स्लैब परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव पर यह फैसला दिया। इसके अलावा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों को मिनिमम चार्ज में भी कुछ राहत दी गयी है।

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए दाखिल वार्षिक राजस्व आवश्कता टैरिफ प्रस्ताव सहित स्लैब परिवर्तन और वर्ष 2018-19 के लिए दाखिल प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह और सदस्य केके शर्मा व वीके श्रीवास्तव की पूर्ण पीठ ने अपना फैसला सुनाते हुए आदेश किया कि इस वर्ष बिजली दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। वर्तमान लागू टैरिफ ही आगे लागू रहेगा। आयोग ने बिजली कंपनियों के स्लैब परिवर्तन को सिरे से नामंजूर कर दिया।

कोरोना काल में आम से लेकर खास तक अर्थिक रूप से कमजोर हो गये हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की मांग थी कि बिजली दरें न बढ़ायी जायें। आयोग ने उपभोक्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बाद यह फैसला किया। इसके साथ ही वर्ष 2020-21 के लिए कुल दाखिल वार्षिक राजस्व आवश्यकता 70792 करोड़ की जगह केवल 65175 करोड़ ही अनुमोदित किया गया है। बिजली कंपनियों द्वारा मांगी गयी वितरण हानियां 17.90 प्रतिशत को खारिज करते हुए मात्र 11.54 प्रतिशत अनुमोदित किया गया। इस प्रकार बिजली कंपनियों के ऊपर वर्ष 2020-21 में पुन: उपभोक्ताओं का लगभग 800 करोड़ रुपये ज्यादा निकल रहा है।

आयोग ने यह भी आदेश दिया कि स्मार्ट मीटर पर आने वाले सभी खर्च का भार उपभोक्ताओं पर नहीं लादा जायेगा। स्मार्ट मीटर के मामले में पांच किलोवाट तक आरसीडीसी फीस मात्र 50 रुपये प्रति जाब और पांच किलोवाट के ऊपर 100 रुपये प्रति जाब अनुमोदित की गयी है। अभी तक बिजली कंपनियां आरसीडीसी फीस 600 रुपये वसूल कर रही थीं। प्रीपेड उपभोक्तओं अब आरसीडीसी फीस नहीं वसूल होगी।

RELATED ARTICLES

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, गृहकर-जलकर-सीवरकर के ब्याज पर 100% छूट

ओटीएस योजना लागू, 762 नगरीय निकायों में मिलेगा लाभ,15 अगस्त से 15 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे बकाया लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स (गृहकर,...