back to top

अचानक आयी आंधी से बिजली गुल, तार टूटे

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सोमवार शाम अचानक अंधेरा छाने लगा देखते ही देखते धूल भरी आंधी आ गयी जिससे सड़क पर लगे पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर गये। तार पर पेड़ की डालिया गिरने से बिजली गुल हो गयी जिससे लोगों के घरो में अंधेरा छा गया। अचानक आंधी आने से पावर हाऊस पर तैनात कर्मचारी समय पर सटडाऊन भी नही ले सके जिसके वजह से चलती लाईन पर पेड़ गिरने से तार टूट कर जमीन पर गिर गया। लेसा ट्रांस गोमती के मुख्य अभियंता अनिल तिवारी ने बताया कि जल्द ही गोमतीनगर, और चिनहट की सप्लाई चालू कर दिया गया।

आलमबाग, दुबग्गा नादरगंज, चन्दरनगर, तालकटोरा, अपट्रान, कैंट और गोसाईगंज के ज्यादातर क्षेत्रों में आंधी आने से बिजली गुल हो गयी। गोसाईगंज में 11 केवी तार के ऊपर पेड़ की डाल गिरने से बिजली गुल हो गयी। जिसे आंधी कम होने के बाद सही किया गया। चन्दर नगर पावर हाऊस के सामने लगी टिन के गिरने से पावर हाऊस में तैनात कर्मचारी दहशत मे आ गये और आनन-फानन में जान बचाकर भागने लगे। ऐसे में बिजली सप्लाई एक घण्टे से अधिक बंद रही। वहीं गहरु पावर हाऊस के औद्योगिक क्षेत्रों में आंधी आने से बिजली सप्लाई बंद हो गयी। गोमती नगर के विशाल खण्ड में लोहिया पार्क के सामने 11 केवी में तेज के कारण शार्ट सर्किट हो गया। जिससे विशाल खण्ड एक और दो की सप्लाई आधे घण्टे के लिए बंद रही।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...