back to top

निर्वाचन आयोग ने रिंकू सिंह को यूथ आइकन से हटाया, सपा सांसद से सगाई बनी वजह

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) से हटाने का फैसला लिया गया है। निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि रिंकू सिंह की तस्वीरें और वीडियो प्रचार सामग्री से तुरंत हटा दिए जाएं।

निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि रिंकू सिंह को यूथ आइकन के रूप में अभियान से जोड़ा गया था, लेकिन हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज से उनकी सगाई के बाद अब उनकी राजनीतिक संबद्धता स्पष्ट हो गई है। आयोग का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और राजनीतिक तटस्थता बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति जो किसी राजनीतिक पार्टी से किसी भी रूप में जुड़ जाता है, उसे मतदाता जागरूकता जैसे तटस्थ अभियानों में शामिल नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर रिंकू सिंह को राज्य स्तरीय स्वीप आइकन के पद से हटाने का निर्णय लिया गया है।

जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, वीडियो, वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी रिंकू सिंह की छवि हटाई जाए।

गौरतलब है कि जून 2025 में रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी। यह सगाई लखनऊ के एक भव्य होटल में संपन्न हुई थी, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस सगाई के बाद रिंकू और प्रिया को कई बार सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया, जिससे राजनीतिक जुड़ाव और अधिक स्पष्ट हो गया।

रिंकू सिंह को अब तक एक गैर-राजनीतिक युवा प्रतीक के तौर पर देखा जाता था, लेकिन सगाई के बाद उनकी छवि में बदलाव आया, जिसे निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया।

क्या है स्वीप अभियान?

स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) भारत निर्वाचन आयोग की एक पहल है, जिसका मकसद देश में मतदाता जागरूकता फैलाना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इसमें यूथ आइकन्स, सेलिब्रिटीज और सामाजिक प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल कर जनमानस को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...