back to top

Ekta Kapoor बनीं इंटरनेशनल एमी डायरेक्टरेट अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला फिल्म निर्माता

International Emmy Awards 2023: डायरेक्टरेट अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं एकता कपूर, शेफाली शाह के हाथ से निकला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपने कमाल के कंटेंट के लिए जाने जानें वाली कंटेंट क्वीन एकता आर कपूर अपनी शानदार करियर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए आगे बढ़ रही हैं। बता दें कि एकता ने अपन ग्लोबल अचीवमेंट में लिस्ट में एक और उपब्धि जोड़ ली है। दरअसल, न्यूयॉर्क में 51वें इंटरनेशनल एमी में, उन्हें जाने माने लेखक और नए युग के लीडर, दीपक चोपड़ा द्वारा सम्मानित ‘इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

ये एक बेहद बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इसके साथ, एकता कपूर इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फिल्म निर्माता बन गईं हैं, जिसने उद्योग में उनके योगदान की विशिष्टता और प्रभाव को रेखांकित किया है। सबसे कुशल निर्माताओं में से एक, जो अब दशकों से उद्योग पर राज कर रही हैं, एकता की जीत सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उनके शानदार और सोच से परे काम का सबूत है, जो लगातार ऐसे कटेंट दें रही हैं जो अलग-अलग और व्यापक दर्शकों के जीवन के साथ मेल खाती है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बात करते हुए, सफल निर्माता अपना आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “मैं प्रतिष्ठित एमी डायरेक्टरेट अवार्ड हासिल करके बहुत खुश हूँ! इस तरह ग्लोबल स्केल पर सम्मानित होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।

अवॉर्ड जीतने वालीं पहली प्रोड्यूसर

मैं हमेशा कहानियां सुनाना चाहती हूं क्योंकि वे मुझे सुनने, देखने और प्रतिनिधित्व करने का मौका देती हैं। मैं दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूं जिन्होंने मेरे लिए दरवाजे खोले, जिससे मुझे टेलीविजन से फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में जाने का मौका मिला। मेरे द्वारा बताई गई हर एक कहानी कई स्तरों पर दर्शकों से जुड़ने का एक सेतु बन गई हैं। इस यात्रा में आए अनेक मोड़ भारत और उसके बाहर के लोगों द्वारा बरसाए गए प्यार की शक्ति का प्रमाण हैं। मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है, और दर्शकों के लिए अपने काम के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डालने का एक मजबूत संकल्प है।”

इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड एकता की सीमारों से आगे निकलकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ नया करने की काबिलियत को दर्शाता है। उनका पद्मश्री पुरस्कार इस क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता का प्रमाण है और वह इस उद्योग में महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। अपने लगातार बदल रहे दर्शकों की पसंद और प्राथमिकताओं को समझने और उन्हें पूरा करने की उनकी प्रतिभा ने उन्हें एक दशक से अधिक समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे आगे रखा है। वह 17,000 घंटे से ज्यादा के टेलीविजन कंटेंट और 135 से ज्यादा टेलीविजन शो के साथ एक अग्रणी महिला हैं। बता दें कि इस लिस्ट में उनकी 50 से अधिक फीचर फिल्में भी शामिल हैं। एकता एक ऐसी ताकत है जिसने लगभग 600 मिलियन डॉलर का उद्योग खड़ा किया है, जिसमें 80% महिलाएं इसका नेतृत्व कर रही हैं। 2 मिलियन नौकरियाँ पैदा करना जिसका सीधा प्रभाव पूरे भारत में 7.2 मिलियन से अधिक घरों पर पड़ता है।

RELATED ARTICLES

भजन सम्राट अनूप जलोटा को दक्षिण अफ्रीका में मिली मानद सदस्यता

जोहानिसबर्ग। भारत के लोकप्रिय गायक अनूप जलोटा को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों द्वारा भारत की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए स्थापित उत्तर प्रदेश...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने...

इत्ती सी खुशी शो मेरे दिल के बहुत करीब रहा : सुंबुल तौकीर

हमने कई सामाजिक मुद्दों को भी उठाने की कोशिश कीलखनऊ। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुंबुल तौकीर ने हाल ही में दिए एक खास इंटरव्यू...

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया, बोले- अमेरिका के साथ अभी तक किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया

तेहरान। ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर अड़ा हुआ है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया है...

सोना-चांदी में हजारों रुपये की आयी गिरावट, हफ्ते के अंत में सस्ते हुए दाम, निवेशकों की नजर वैश्विक हालात पर

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं का असर अब सीधे तौर पर कीमती धातुओं के बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस...

मुंबई में CNG फिर महंगीं …15 दिन में दूसरी बार 2 रुपये का इजाफा, नई दरें लागू

मुंबई। आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर महंगाई का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने...

13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक...

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद व मंदिर समेत कई अवैध निर्माण ध्वस्त, इंटरनेट सेवाओं पर भी लगी रोक

फरीदाबाद। फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद समेत कई अवैध निर्माणों को देर रात्रि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...