back to top

दिल्ली में महामारी के दौरान पैरोल पर छोड़े गए आठ कैदी पुन: गिरफ्तार

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली की जेलों से आपातकालीन पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा किये गए आठ कैदियों को विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उक्त कैदी पश्चिमी जिले, दक्षिणी जिले, द्वारका और बाहरी दिल्ली के जिलों की जेल में बंद थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी जिले में अमरजीत नामक एक व्यक्ति को चोरी और घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उस पर कोटला मुबारकपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था।

 

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले अमरजीत को आबकारी कानून के उल्लंघन के एक मामले में जेल भेजा गया था। द्वारका जिले में दो कैदी जमानत पर रिहा थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के उजवा निवासी नरेश कुमार को जफरपुर कलां पुलिस थाने में दर्ज हथियार कानून के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। दीपक कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति बापरोला के जय विहार का निवासी है जिसे एक आपराधिक मामले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया।

 

बाहरी जिले में लूटपाट के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कई आपराधिक वारदातों में शामिल एक कैदी की जमानत का विरोध किया था जिसके बाद उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। पश्चिमी जिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से दो को चोरी के मामले में, एक को लूटपाट के लिए और एक को आबकारी कानून के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, उत्तर पश्चिमी जिले के लगभग 90 कैदियों और उत्तर पूर्वी जिले के 95 कैदियों को रिहा किया गया था लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शाहदरा में 104 विचाराधीन कैदियों को जेल से रिहा किया गया था।

 

 

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...