back to top

शाहजहांपुर की खुटार नगर पंचायत में सात सभासदों समेत आठ लोगों को बंधक बनाया, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने के मामले में सात सभासदों समेत आठ लोगों को कथित रूप से बंधक बनाकर उन पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेई ने शुक्रवार को
पीटीआई-भाषा को बताया कि खुटार नगर पंचायत में मंगलवार की रात नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि सिंह ने अपने आवास पर सभासदों को बुलाया था और बाद में उनसे मनमाने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया।
वाजपेई ने बताया कि जब सभासदों ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तब अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा वहां मौजूद उनके
साथी भड़क गए। सभासदों ने आरोप लगाया है कि उन पर तमंचे से गोलीबारी भी की गयी।

एएसपी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि सिंह एवं उनके साथियों ने सभासद मंगल सिंह, शराफत खान, सुशील राठौर, चंदन गुप्ता तथा सभासद पति देवेश गुप्ता, अनुज सिंह समेत आठ सदस्यों को बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब सभासदों ने काफी अनुनय विनय की तब रात एक बजे उन लोगों को छोड़ा गया, इसी मामले में बृहस्पतिवार देर रात सभासदों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।

पुलिस के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के पति बाबूराम ने बताया, मामला पूरी तरह फर्जी है। किसी को बंधक नहीं बनाया गया है, यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा, जनता ने उन्हें (मैना देवी) पूरे बहुमत के साथ चुना है, इससे उनके विरोधी बौखला गए हैं और साजिश रच रहे हैं। मामले में आरोपी बनाए गए नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह झूठ है। हमने किसी को बंधक नहीं बनाया है। उन्होंने कहा, रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस द्वारा की जा रही जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...