back to top

अमेरिका में मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, संदिग्ध पकड़ा गया

अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा शहर में दो मसाज पार्लर और एक अन्य उपनगर में एक मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के बाद दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अटलांटा पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने बताया कि उत्तरपूर्वी अटलांटा में एक स्पा में तीन महिलाएं मारी गर्इं जबकि एक अन्य स्पा में एक और महिला मारी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये चारों महिलाएं एशियाई थीं।

अटलांटा पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली। वहां तीन महिलाएं मृत पाई गयीं और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारी घटनास्थल पर ही थे कि उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां एक महिला मृत पाई गई।

इससे पहले, शाम करीब पांच बजे अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में यंग्स एशियन मसाज पार्लर में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना मिली। चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी दो की मौत हो गई।

बेकर के अनुसार, अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि यंग्स एशियन मसाज पार्लर में हमले में हताहत हुए लोग महिला थे या पुरुष या वे किस नस्ल के थे। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका में कोरोना वायरस के फैलने के साथ ही एशियाई अमेरिकियों पर हमले बढ़ रहे हैं। गवर्नर ब्रायन केम्प ने मंगलवार की शाम ट्वीट किया, हमारा पूरा परिवार इस हिंसा के शिकार पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से कुछ मिनट पहले शाम करीब साढ़े चार बजे एकवर्थ गोलीबारी के एक संदिग्ध को निगरानी वीडियो में देखा गया। बेकर ने बताया कि वुडस्टॉक के रहने वाले रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लिया गया है। बेकर ने बताया कि उनका मानना है कि लॉन्ग अटलांटा गोलीबारी में भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि एक वीडियो फुटेज में हमलों के समय अटलांटा के स्पा वाले इलाके में भी संदिग्ध का वाहन देखा गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि हमारा संदिग्ध एक ही है। एफबीआई प्रवक्ता केविन रॉसन ने कहा कि वह जांच में अटलांटा और चेरोकी काउंटी के अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...