back to top

उत्तर प्रदेश में अब तक आठ लाख श्रमिक आये वापस

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्देश दिये कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने पर ठोस रणनीति बनाकर कार्य को अंजाम दिया जाये। कहा कि श्रमिकों/कामगारों की सुरक्षित वापसी के साथ ही लेबर रिफार्म कानून के जरिये गांवों व कस्बों में ही लगभग 20 लाख नौकरियां/रोजगार देने की योजना बनायी जाये। यूपी में अब तक आठ लाख श्रमिक वापस आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई जाये। गौरतलब है कि यूपी में श्रम कानूनों संबंधी अध्यादेश के जरिये मजदूरों की मजदूरी दर तय करते हुए उन्हें दोबारा रोजगार देने की पहल की जा चुकी है।

दूसरी ओर, उद्योगों को तीन साल के लिए श्रम कानूनों से छूट देने पर कांग्रेस तथा सपा नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और सपा ही श्रमिकों के बसे बड़े दुश्मन हैं क्योंकि वे उन श्रमिकों का विरोध कर रहे हैं, जिनक लिए निवेश के माध्यम से रोजगार तलाशने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का बयान यह दशार्ता है कि वे श्रमिकों के सबसे बड़े दुश्मन हैं क्योंकि जो श्रम अधिनियमों में संशोधन अध्यादेश आया है, वो इसीलिए आया है कि मुख्यमंत्री ने अन्य प्रदेशों में रह रहे सभी उन प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश में लाने का निर्णय लिया जो बेरोजगार हो गये हैं।

उत्तर प्रदेश में ही इन श्रमिकों को सेवा में नियोजित किया जायेगा। जो जिस योग्य कामगार है, उसे उसके लायक काम यहीं पर दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। सरकार लॉकडाउन के चलते बंद उद्योग कारखानों में पुन: समायोजित करने के लिए अवसर प्रदान करने जा रही है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...