back to top

तुर्की-ईरान सीमा पर भूकंप से आठ की मौत, 1066 इमारत ढहे

इस्तांबुल। तुर्की-ईरान सीमा पर रविवार को आए भूकंप में कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। इनमें दबने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए हैं। तुर्की के गृह मंत्री ने कहा- बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

मंत्री सुलेमान सोयलू के अनुसार, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल थे। आपदा में 1,066 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मीडिया के मुताबिक, तुर्की का वान प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, तुर्की-ईरान सीमा पर 5.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

भूकंप का केंद्र दोनों देशों की सीमा पर पांच किलोमीटर की गहराई में था। तुर्की के मीडिया के मुताबिक, भूकंप से 43 गांव प्रभावित हुए हैं। यहां पहले भी कई बार शक्तिशाली भूकंप आते रहे हैं। एक ईरानी अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमारी बचाव टीमों को प्रभावित क्षेत्र में भेज दिया गया है।

अभी तक हमारे पास उस क्षेत्र में नुकसान या किसी के मरने की खबर नहीं मिली है। भूकंप ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत में महसूस किया गया, जहां की आबादी काफी कम है। हालांकि, अन्य सूत्रों ने नुकसान की आशंका जताई है। ईरान और तुर्की दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप वाले देशों में से एक हैं। पिछले महीने तुर्की में आए भूकंप में 40 लोगो मारे गए थे।

RELATED ARTICLES

सीरिया की राजधानी के एक कैफे में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफÞे में बृहस्पतिवार को एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ, जिससे कम से कम नौ लोगों की...

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री तकाइची के साथ शिखर वार्ता की

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की अपनी समकक्ष सनाए तकाइची के साथ बृहस्पतिवार को शिखर वार्ता की जिसमें दोनों देशों के...

होर्मुज के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए बड़ा जोखिम कम हुआ है, लेकिन आपूर्ति असंतुलित और महंगी होगी।...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...