back to top

सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने की कवायद तेज!

मनोज बाजपेयी
लखनऊ। नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आयी सीमा गुलाम हैदर को अब पाकिस्तान वापस भेजे जाने की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान वापस भेजे जाने के सम्बन्ध में सुरक्षा सलाहकार समिति से भी जांच एजेंसियों ने गोपनीय बैठक कर ली है। इसके साथ ही जांच एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को भी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। इससे पूर्व यूपी एटीएस ने दिल्ली स्थित दूतावास से सम्पर्क कर सीमा के बारे में विस्तृत पड़ताल की थी।

फिलहाल सीमा के मोबाइल फोनों की चैट रिकवरी रिपोर्ट अभी ग्रेटर नोएडा पुलिस को नहीं मिली है। सीमा गुलाम हैदर व सचिन को अपने घर से अलग एक अन्य घर में मीडिया की नजरों से दूर गुरुवार को रखा गया। दिन भर मीडिया के कुछ लोग सीमा व सचिन के बारे में पता लगाने में लगे रहे। वहीं, अब सीमा हैदर को लेकर मीडिया में उठ रहे सवालों के बीच अब लोगों का जमावड़ा सचिन के घर के बाहर पहले से कम हो गया है। गली में आने जाने वालों से पुलिस की पूछताछ भी इसका बड़ा कारण बनी है।

सीमा हैदर के आधार कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा करने वाले बुलंदशहर के जन सेवा केन्द्र के संचालक भाइयों पवन व पुष्पेन्द्र मीणा की गिरफ्तारी बड़ी गोपनीय तरीके से रबूपुरा या जेवर के बजाय दादरी थाना क्षेत्र में दिखाये जाने को लेकर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गये हैं। बुलंदशहर में उनकी दुकान से दोनों भाइयों को जहां हिरासत में लिया गया था, वहीं वहां से कम्प्यूटर व अन्य सामान पुलिसकर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया था, जिसकी पुष्टि वहां के आस-पास के लोगों ने की थी। ऐसे में पुलिस की इस गोपनीय गिरफ्तारी पर जिला पुलिस के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। हालांकि अभी भी सचिन का फुफेरा भाई जांच एजेंसी के पास है, जिससे पूछताछ जारी है। आशंका है कि आने वाले दिनों में उसे भी इस प्रकरण में साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा सकता है।

पाकिस्तान गयी अंजू का नोएडा से भी रहा नाता

इन दिनों सीमा हैदर के बाद पाकिस्तान जाकर अंजू से फातिमा बन निकाह करने वाली अंजू व उसके परिवार का नोएडा से भी नाता रहा है। नोएडा में उसका परिवार चार से पांच साल तक सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में रहा और उसके पिता ने दर्जी की दुकान खोली थी। इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदू धर्म त्यागकर ईसाई धर्म परिवर्तन भी नोएडा रहने के दौरान किया था। धर्म परिवर्तन नोएडा से सटे खोड़ा कालोनी में बने चर्च के पादरी ने कराया था। जानकारी के मुताबिक अंजू के पिता गया प्रसाद जो जालौन के निवासी हैं। वह वर्ष 2007 के आसपास रोजी रोटी कमाने की आस में आये थे। जहां उन्होंने चौड़ा गांव में राजीव शर्मा के मकान में किराये पर कमरा लिया था, उस वक्त अंजू व उसकी बहन व परिवार के अन्य लोग थे। परिवार का पेट पालने के लिए अंजू के पिता ने गांव में ही दर्जी की दुकान खोल ली थी। कुछ साल बाद अंजू के पिता की तबियत ज्यादा खराब हो गयी। ऐसे में सेक्टर-34 खोड़ा कालोनी में स्थित चर्च के पादरी व ईसाई धर्म के लोग उसके सम्पर्क में आये। जिन्होंने उसका उपचार कराया और कुछ दिन बाद पता चला कि पूरे परिवार ने धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपना लिया है। वर्ष 2012 के आस-पास गया प्रसाद व उनका परिवार राजीव शर्मा के घर से अपना कमरा खाली कर चला गया।

 

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...