back to top

संक्रमण के ज्यादा मामलों वाले जिलों के लिए बने कारगर रणनीति : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले एक हफ्ते में जिन जिलों में कोविड-19 के 100 या उससे ज्यादा मामले आए हैं वहां हालात काबू करने के लिए कारगर रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को उक्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा महकमे के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ गहन विचार-विमर्श करते हुए कार्य योजना को अन्तिम रूप दें। इन जिलों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। हर नोडल अधिकारी के साथ विशेष सचिव स्तर का अधिकारी भी तैनात होगा।

योगी ने चिकित्सा संस्थानों को वर्चुअल आईसीयू के जरिए जोडऩे के निर्देश दिए देते हुए कहा कि तकनीक आधारित इस व्यवस्था को अपनाकर योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में गम्भीर रोगियों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया जा सकता है। उन्होंने सभी जिलों में वेंटीलेटराएच0एफ0एन0सी0 (हाई फ्लो नेजल कैन्युला) को क्रियाशील रखे जाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करते हुए संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि हाई रिस्क ग्रुप को लक्षित करते हुए जांच पर विशेष ध्यान दिया जाए। योगी ने कहा कि आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाए। त्यौहारों को घर पर ही मनाया जाए। कोई सार्वजनिक आयोजन न किया जाए।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...